Home » अंतर्राष्ट्रीय » पाकिस्तान में बड़ा सुसाइड ब्लास्ट खैबर पख्तूनख्वा में धमाके से दहला बाजार, 8 की मौत; कई घायल

पाकिस्तान में बड़ा सुसाइड ब्लास्ट खैबर पख्तूनख्वा में धमाके से दहला बाजार, 8 की मौत; कई घायल

Pakistan Blast:

Pakistan Blast: पाकिस्तान के Khyber Pakhtunkhwa प्रांत में मंगलवार को बड़ा सुसाइड ब्लास्ट हुआ। धमाका नौरंग बाजार क्षेत्र के फाटक चौक पर हुआ, जिसमें करीब 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं।विस्फोट के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

ऑटो रिक्शा में लेकर आया गया विस्फोटक

स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हमलावर विस्फोटकों से भरे थ्री-व्हीलर ऑटो रिक्शा में सवार होकर आया था। धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। विस्फोट से आसपास की कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। मृतकों में दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक महिला भी शामिल हैं।

Pakistan Blast: टीटीपी पर शक, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

प्रारंभिक जांच में हमले के पीछे Tehrik-i-Taliban Pakistan यानी TTP से जुड़े आतंकियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कई संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Pakistan Blast: अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित

प्रशासन ने हालात को देखते हुए अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी है ताकि घायलों का तुरंत इलाज किया जा सके। धमाके में इस्तेमाल किए गए विस्फोटकों की फॉरेंसिक जांच भी शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट

Mohammad Suhail Afridi ने घटना पर दुख जताते हुए पुलिस महानिरीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।

एक दिन पहले हुआ था बड़ा सड़क हादसा

इससे पहले सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में शादी समारोह में जा रही एक वैन खाई में गिर गई थी। इस हादसे में करीब 11 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें दूल्हे की मां समेत कई महिलाएं और बच्चे शामिल थे।

यह भी पढे़ : NEET-UG 2026 रद्द होने से छात्रों में नाराजगी मध्य प्रदेश के 1.20 लाख अभ्यर्थी प्रभावित, पेपर लीक मामले की जांच CBI को सौंपी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments