IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एलएसजी ने 188 रन का लक्ष्य सिर्फ 16.4 ओवर में हासिल कर लिया।
मिचेल मार्श का तूफानी शो
एलएसजी की जीत के सबसे बड़े हीरो मिचेल मार्श रहे, जिन्होंने सिर्फ 38 गेंदों पर 90 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 9 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उन्होंने शुरुआत से ही सीएसके के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। उनके अलावा जोश इंग्लिस ने 36 रन और निकोलस पूरन ने 17 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए। मुकुल चौधरी 13 रन बनाकर नाबाद लौटे।
IPL 2026: सीएसके ने बनाए थे 187 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 5 विकेट पर 187 रन बनाए थे। टीम के लिए कार्तिक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर 71 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा शिवम दुबे ने 32 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 रन की तेज पारी खेली।
आकाश महाराज सिंह की शानदार गेंदबाजी
एलएसजी की ओर से आकाश महाराज सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट झटके। उनकी गेंदबाजी ने सीएसके को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका।
IPL 2026: अंकतालिका पर असर
इस हार के बाद सीएसके को बड़ा नुकसान हुआ है। टीम अब 12 मैचों में 12 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है। लगातार तीन जीत के बाद मिली इस हार ने उसकी प्लेऑफ की राह मुश्किल कर दी है। वहीं एलएसजी भले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हो, लेकिन टीम ने सीजन की चौथी जीत दर्ज कर सम्मानजनक प्रदर्शन किया है।
ये भी पढ़े… राजस्थान हाईकोर्ट ने छात्रसंघ चुनाव दिशा-निर्देशों पर रोक लगाई








