Home » पश्चिम बंगाल » आसनसोल में हंगामा! लाउडस्पीकर विवाद ने बिगाड़े हालात, पुलिस चौकी में तोड़फोड़

आसनसोल में हंगामा! लाउडस्पीकर विवाद ने बिगाड़े हालात, पुलिस चौकी में तोड़फोड़

Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद शुक्रवार रात तनाव फैल गया। रेलपार इलाके में गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी पर हमला कर तोड़फोड़ और पथराव किया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर बवाल

जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने आसनसोल के कई इलाकों में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित सीमा में रखने को कहा था। इसी सिलसिले में दिन के समय रेलपार इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत भी हुई थी, लेकिन शाम होते-होते मामला तनावपूर्ण हो गया।

Asansol Violence: भीड़ ने चौकी और वाहनों में की तोड़फोड़

शाम को बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी के बाहर जमा हो गए। देखते ही देखते भीड़ ने चौकी पर पथराव शुरू कर दिया। हमले में चौकी के अंदर रखे कंप्यूटर, प्रिंटर और सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त हो गए। आसपास खड़ी बाइक, ऑटो और कारों के शीशे भी तोड़ दिए गए। घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

आंसू गैस छोड़कर हालात काबू में किए

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया और बाद में आंसू गैस के गोले छोड़े। देर रात तक इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा। तनाव को देखते हुए पैरामिलिट्री फोर्स भी मौके पर पहुंची और फ्लैग मार्च निकाला गया।

पुलिस के डिप्टी कमिश्नर वीजी सतीश पसुमार्थी ने कहा कि हालात अब नियंत्रण में हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Asansol Violence
                                                             Asansol Violence

Asansol Violence: बंगाल में चुनाव बाद बढ़ी राजनीतिक हलचल

राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद लगातार तनाव और हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। 6 मई को नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता Suvendu Adhikari के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर सख्ती बढ़ा दी थी।

राज्य सरकार ने हाल ही में सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में सुबह की असेंबली में ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य करने का फैसला भी लिया है। इसके अलावा बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग के लिए बीएसएफ को जमीन हस्तांतरण और बिना फिटनेस सर्टिफिकेट मवेशियों की हत्या पर रोक जैसे फैसले भी चर्चा में हैं।

ये भी पढ़े… राऊज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी से जुड़े वोटर लिस्ट विवाद पर सुनवाई टली, सोनिया गांधी पर क्या है आरोप ?