Home » राजनीति » NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का हमला, बोले- 22 लाख छात्रों के साथ हुआ धोखा

NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का हमला, बोले- 22 लाख छात्रों के साथ हुआ धोखा

Rahul gandhi: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है और इस मामले में शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

“22 लाख छात्रों की मेहनत पर पानी फिर गया”

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि पिछले दो साल से करीब 22 लाख छात्रों ने NEET परीक्षा की तैयारी में कड़ी मेहनत की थी, लेकिन पेपर लीक ने उनकी मेहनत बर्बाद कर दी। उन्होंने दावा किया कि परीक्षा से दो दिन पहले ही WhatsApp पर NEET का पेपर बांटा जा रहा था, लेकिन सरकार ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। राहुल गांधी ने कहा कि पूरा देश जानता है कि पेपर लीक हुआ, लेकिन शिक्षा मंत्री इस मामले से खुद को अलग बता रहे हैं। उन्होंने इसे छात्रों के भविष्य के साथ बड़ा धोखा बताया।

Rahul gandhi: विपक्ष को कमेटी में जगह नहीं देने का आरोप

कांग्रेस नेता ने सरकार पर आरोप लगाया कि परीक्षा सुधार को लेकर बनी कमेटी में विपक्ष को शामिल करने की सिफारिश की गई थी, लेकिन सरकार ने उसे नजरअंदाज कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने विपक्ष की बात को “डस्टबिन में फेंक दिया” और यही वजह है कि शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है।

Rahul gandhi: “80 बार पेपर लीक, 2 करोड़ युवाओं का भविष्य प्रभावित”

राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में अब तक करीब 80 बार पेपर लीक की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लिया जाए।

21 जून को दोबारा होगी परीक्षा

Rahul gandhi: बता दें कि NEET-UG 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 22.5 लाख छात्र शामिल हुए थे। पेपर लीक के आरोपों के बाद National Testing Agency ने परीक्षा रद्द कर दी थी। जांच के दौरान Central Bureau of Investigation को राजस्थान से जुड़े एक गिरोह का पता चला, जिसके बाद कई गिरफ्तारियां भी हुईं। अब NEET-UG परीक्षा 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी। वहीं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अगले साल से NEET परीक्षा को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराने की घोषणा भी की है।

 

 

ये भी पढ़े:  पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, 5 की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments