Home » नई दिल्ली » दिल्ली से फ्लाइट पकड़ने वालों के लिए बड़ी राहत, रेखा गुप्ता सरकार ने ATF पर VAT घटाया

दिल्ली से फ्लाइट पकड़ने वालों के लिए बड़ी राहत, रेखा गुप्ता सरकार ने ATF पर VAT घटाया

Delhi news: दिल्ली से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta की सरकार ने एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाले वैट में भारी कटौती कर दी है। शनिवार को हुए कैबिनेट फैसले में ATF पर VAT को 25 फीसदी से घटाकर सिर्फ 7 फीसदी कर दिया गया। सरकार के इस फैसले का सीधा असर हवाई किराए पर पड़ सकता है। माना जा रहा है कि अब एयरलाइंस की लागत कम होगी, जिससे आने वाले समय में यात्रियों को सस्ती फ्लाइट टिकट मिल सकती है।

दिल्ली एयरपोर्ट से सफर करने वालों को मिलेगा फायदा

दिल्ली देश का सबसे बड़ा एविएशन हब माना जाता है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दूसरे राज्यों के लाखों यात्री भी दिल्ली एयरपोर्ट से सफर करते हैं। ऐसे में इस फैसले का फायदा बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलने की उम्मीद है। ATF यानी विमान ईंधन पर वैट कम होने से एयरलाइंस को कम कीमत पर फ्यूल मिलेगा। इससे ऑपरेशन कॉस्ट घटेगी और कंपनियां किराए में राहत दे सकती हैं।

Delhi news: एयरलाइंस पर बढ़ रहा था दबाव

पश्चिम एशिया में जारी तनाव की वजह से एयरलाइंस कंपनियां पहले से दबाव में थीं। कई देशों के एयरस्पेस बंद होने और लंबे रूट से उड़ान भरने की वजह से ईंधन खर्च तेजी से बढ़ गया था। इसके अलावा स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज इलाके में तनाव के कारण भी फ्यूल की कीमतों में उछाल देखा गया। कई एयरलाइंस को अपने रूट बदलने पड़े, जिससे यात्रा समय और लागत दोनों बढ़ गए। इसी का असर यात्रियों की जेब पर भी दिख रहा था और फ्लाइट टिकट लगातार महंगे हो रहे थे।

फ्यूल की कीमतों में आया बड़ा उछाल

Delhi news: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव के बीच विमान ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई बड़ी एयरलाइंस कंपनियों ने भी माना है कि पिछले कुछ समय में ATF की कीमतें काफी तेजी से बढ़ी हैं। ऐसे माहौल में दिल्ली सरकार का यह फैसला एयरलाइंस इंडस्ट्री के लिए राहत माना जा रहा है। अब उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स का खर्च कुछ कम होगा और यात्रियों को टिकट के दाम में राहत मिल सकती है।

 

 

ये भी पढ़े:  पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, 5 की मौत

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments