Breaking News
Home » मनोरंजन » चार महीने की दोस्ती और प्यार ने दिलाई बड़ी जीत, गुल्लू-कायरा बने स्प्लिट्सविला 16 के विनर

चार महीने की दोस्ती और प्यार ने दिलाई बड़ी जीत, गुल्लू-कायरा बने स्प्लिट्सविला 16 के विनर

Splitsvilla 16 Winner: एमटीवी स्प्लिट्सविला का ग्रैंड फिनाले 16 मई 2026 को हुआ। कई हफ्तों तक चले इस शो में प्यार, दोस्ती, लड़ाई और मजेदार टास्क देखने को मिले। आखिर में कुशल तंवर उर्फ गुल्लू और कायरा ने शानदार खेल दिखाकर इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया। ट्रॉफी जीतने के साथ उन्हें 20 लाख रुपये की इनामी राशि भी मिली। इस शो को सनी लिओनी और करण कुंद्रा ने होस्ट किया। इस बार शो में “प्यार का पावर” नाम का नया ट्विस्ट भी रखा गया था, जिसमें लोग जियोहॉटस्टार ऐप पर अपने पसंदीदा कपल को वोट कर सकते थे। फाइनल में टेन डी विलियर्स और सौंदर्य शेट्टी चौथे रनर-अप रहे, जबकि निहारिका तिवारी और सौरब बेदी तीसरे स्थान पर रहे।

चार महीने में बनी सबसे प्यारी जोड़ी

लगभग चार महीने तक चले इस शो में गुल्लू और कायरा ने अपनी शानदार बॉन्डिंग से सबका दिल जीत लिया। शो के दौरान दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे और मजबूत होता गया।विला में कई उतार-चढ़ाव और गॉसिप देखने को मिले, लेकिन दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आए। उनकी लव स्टोरी को इस सीजन में खूब पसंद किया गया।फिनाले में जब उनके नाम की घोषणा हुई, तो वह पल फैंस के लिए काफी इमोशनल और यादगार बन गया।

जीत के बाद कुशल ने फैंस को कहा धन्यवाद

शो जीतने के बाद कुशल तंवर उर्फ गुल्लू बहुत खुश नजर आए। उन्होंने अपने फैंस को धन्यवाद कहा। कुशल ने कहा, “आप सभी ने हर समय मेरा साथ दिया, इसके लिए दिल से शुक्रिया। इस जीत के बाद मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे लगता है कि हम दोनों इस ट्रॉफी के हकदार थे। टास्क के समय उसका एक ही मकसद था कि मुझे जीताना है। अब जब हम अपने इस सफर को याद करते हैं, तो लगता है कि हमारी मेहनत सफल हो गई।”

Splitsvilla 16 Winner

Splitsvilla 16 Winner: कायरा अनु ने जीत पर जताई खुशी

एमटीवी स्प्लिट्सविला X6 – प्यार या पैसा जीतने के बाद कायरा अनु बहुत खुश नजर आईं। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी भी अपनी जीत पर यकीन नहीं हो रहा है। कायरा ने बताया कि यह सफर उनके लिए बहुत खास और भावुक रहा। उन्होंने कहा कि गुल्लू के साथ शो जीतना किसी सपने के सच होने जैसा महसूस हो रहा है।

Written by- Rishika Srivastva

ये भी पढ़ें…11वीं शताब्दी की ऐतिहासिक धरोहर भारत लौटी, नीदरलैंड ने लौटाए चोल साम्राज्य के दुर्लभ ताम्रपत्र

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments