Home » बिहार » ओवैसी भी स्वीकार करेंगे कि वे हिंदू हैं’ गिरिराज सिंह के बयान ओवैसी का पलटवार कहा – धर्म पर राजनीति बंद हो

ओवैसी भी स्वीकार करेंगे कि वे हिंदू हैं’ गिरिराज सिंह के बयान ओवैसी का पलटवार कहा – धर्म पर राजनीति बंद हो

Giriraj News: गिरिराज सिंह के एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। केंद्रीय कपड़ा मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि असदुद्दीन ओवैसी “आज नहीं तो कल यह स्वीकार करेंगे कि वे हिंदू हैं।” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

गिरिराज सिंह का बयान धार्मिक पहचान और सांप्रदायिक राजनीति से जुड़ा माना जा रहा है। विपक्षी दलों और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया कि बेरोजगारी, महंगाई, बिहार के विकास और नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों के बीच इस तरह के बयान क्यों दिए जा रहे हैं।

ओवैसी ने किया पलटवार

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गिरिराज सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मंत्री को अपने शपथ ग्रहण और “शुद्ध अंतःकरण” शब्द को याद रखना चाहिए। हालांकि, उन्होंने सीधे धार्मिक विवाद में पड़ने के बजाय कपड़ा उद्योग से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

ओवैसी ने कहा कि देश में कॉटन यार्न यानी सूती धागे की बढ़ती कीमतों से छोटे बुनकरों और पावरलूम उद्योग पर गंभीर असर पड़ रहा है। उन्होंने वाराणसी, सूरत, मालेगांव और मुबारकपुर जैसे टेक्सटाइल हब का जिक्र करते हुए कहा कि हजारों कारोबारी और मजदूर संकट का सामना कर रहे हैं।

Giriraj News: टेक्सटाइल सेक्टर की समस्याएं उठाईं

ओवैसी ने कहा कि बाजार में कपड़ों की कीमतें स्थिर हैं, लेकिन कच्चे माल की लागत लगातार बढ़ रही है। इससे छोटे उद्योगों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है और कई यूनिट बंद होने की कगार पर पहुंच गई हैं।

सरकार से मांग निर्यात पर रोक लगाई- ओवैसी 

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि कॉटन यार्न के निर्यात पर रोक लगाई जाए और कच्चे कॉटन पर लगने वाली आयात शुल्क हटाई जाए, ताकि घरेलू उद्योग को राहत मिल सके। इसके अलावा उन्होंने कपड़ा और रेडीमेड गारमेंट सेक्टर के लिए एक्सपोर्ट इंसेंटिव तथा चीन से आने वाले सस्ते उत्पादों पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने की भी मांग की।

ये भी पढ़े… राहुल गांधी का NEET पेपर लीक पर बड़ा हमला, बोले- शिक्षा मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं करते? उठाए बड़े सवाल…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments