Train tte: भारतीय रेलवे की सतर्कता और इंसानियत की एक शानदार मिसाल सामने आई है। ट्रेन संख्या 13246 में सफर कर रहे 6 महीने के एक मासूम बच्चे की अचानक तबीयत खराब हो गई। बच्चे की हालत बिगड़ते देख परिवार घबरा गया, लेकिन ट्रेन में मौजूद TTE की फुर्ती और रेलवे के त्वरित एक्शन ने समय रहते बच्चे की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
TTE ने तुरंत कंट्रोल रूम को दी सूचना
मामले की जानकारी दानापुर मंडल के DRM के आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए दी गई। बताया गया कि जैसे ही बच्चे की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली, ट्रेन में ड्यूटी पर मौजूद TTE धर्मवीर यादव तुरंत सक्रिय हो गए। उन्होंने बिना देरी किए दानापुर कमर्शियल कंट्रोल को इसकी जानकारी दी, ताकि अगले स्टेशन पर मेडिकल मदद पहुंचाई जा सके।
Train tte: मोकामा स्टेशन पर तैयार मिली मेडिकल टीम
रेलवे अधिकारियों ने सूचना मिलते ही बिहार के मोकामा स्टेशन पर डॉक्टर और मेडिकल टीम की व्यवस्था कराई। ट्रेन जैसे ही स्टेशन पहुंची, डॉक्टर ने तुरंत बच्चे का चेकअप किया और जरूरी इलाज दिया। समय पर मिली इस मदद से बच्चे की हालत में सुधार आया।
Train tte: माता-पिता ने जताया रेलवे का आभार
बच्चे के माता-पिता ने TTE धर्मवीर यादव और भारतीय रेलवे का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुश्किल वक्त में मिली यह मदद उनके लिए किसी राहत से कम नहीं थी। परिवार ने कहा कि अगर समय पर सहायता नहीं मिलती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे तारीफ
Train tte: इस घटना का वीडियो और जानकारी सामने आने के बाद सोशल media पर लोग रेलवे कर्मचारियों की जमकर सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि लंबी ट्रेन यात्राओं के दौरान रेलवे स्टाफ की ऐसी सतर्कता यात्रियों के लिए बड़ी सुरक्षा साबित होती है। वहीं, कुछ यूजर्स ने खासतौर पर TTE धर्मवीर यादव की तारीफ करते हुए लिखा कि आपात स्थिति में रेलवे कर्मचारी कई बार सबसे पहले मददगार बनकर सामने आते हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi में बढ़ते Fuel Crisis के बीच बड़ा कदम, प्राइवेट कंपनियों को Work From Home की सलाह








