Home » धर्म » 18 मई से 24 मई 2026 साप्ताहिक राशिफल: किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क

18 मई से 24 मई 2026 साप्ताहिक राशिफल: किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क

Weekly Horoscope: इस कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में आपकी लग्न राशि के आधार पर बताया गया है कि आने वाले सप्ताह में आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र कैसा रह सकता है। साथ ही यह भी बताया गया है कि आपको किन चीज़ों में फायदा मिल सकता है, क्या सावधानियां रखनी चाहिए और किन परेशानियों से बचना जरूरी होगा।

Weekly Horoscope: इस सप्ताह का बड़ा ज्योतिषीय संकेत

Weekly Horoscope

मेष लग्नराशि

इस सप्ताह की शुरुआत में भाग्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, जिससे कामों में रुकावट आ सकती है। मन बेचैन रह सकता है। सेहत का ध्यान रखें, आंखों और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। परिवार और वैवाहिक जीवन सामान्य और अच्छा रहेगा। पैसे कमाने के नए अवसर बन सकते हैं। नौकरी करने वालों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। सप्ताह के अंत में स्थिति धीरे-धीरे ठीक हो जाएगी।

वृषभ लग्नराशि

यह सप्ताह मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। शादीशुदा जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। नकारात्मक सोच से दूर रहें और सकारात्मक रहें। भाइयों से मतभेद संभव है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सिरदर्द की समस्या रह सकती है। सप्ताह के अंत तक समस्याओं का समाधान मिल सकता है।

मिथुन लग्नराशि

इस सप्ताह शादी के योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। बुद्धि और समझदारी से कई काम सफल होंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी खटास हो सकती है। मानसिक तनाव और चोट लगने की संभावना है, सावधान रहें। बातचीत में शब्दों का ध्यान रखें।

कर्क लग्नराशि

इस सप्ताह मन में अज्ञात डर रह सकता है। नकारात्मक सोच से परेशानी बढ़ सकती है। दिया हुआ पैसा फंस सकता है। नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। किसी पर बिना सोचे भरोसा न करें।

सिंह लग्नराशि

इस सप्ताह धन लाभ होने की संभावना है और निवेश से फायदा मिल सकता है। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। सप्ताह के अंत में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। शत्रु पक्ष से लाभ मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। नौकरी वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कन्या लग्नराशि

इस सप्ताह यात्राएं अधिक हो सकती हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। लाभ में रुकावट आ सकती है। विद्यार्थियों के काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आलस्य बढ़ सकता है। निवेश करने से बचें। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है।

तुला लग्नराशि

इस सप्ताह ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। शुरुआत में कुछ समस्याएं होंगी, लेकिन आप उन्हें हल कर लेंगे। भाई और माता को लेकर चिंता हो सकती है। निवेश से लाभ मिल सकता है। इच्छाएं पूरी होने का अच्छा समय है। धन संबंधी चिंताएं दूर हो सकती हैं।

वृश्चिक लग्नराशि

इस सप्ताह भाइयों से किसी बात पर तनाव हो सकता है। व्यापार और नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। धार्मिक कार्यों पर खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के लिए खरीदारी कर सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। गले से जुड़ी समस्या हो सकती है।

धनु लग्नराशि

इस सप्ताह शुरुआत में शरीर में परेशानी रह सकती है। दांत और पेट की समस्या हो सकती है। आय में वृद्धि के अच्छे संकेत हैं। गलत बोलने से समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए सोच-समझकर बोलें। नौकरी में नया पद मिल सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

मकर लग्नराशि

इस सप्ताह खर्चे ज्यादा हो सकते हैं। कानूनी मामलों में परेशानी आ सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है और बेकार की यात्राएं हो सकती हैं। सेहत में दिक्कत संभव है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में सुधार होगा।

कुंभ लग्नराशि

इस सप्ताह आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और काम बिना रुकावट पूरे होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं, व्यापार में लाभ हो सकता है। नकारात्मक सोच से दूर रहें। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

मीन लग्नराशि

इस सप्ताह आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। पिता से मतभेद हो सकते हैं। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। पढ़ाई में विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम नहीं मिल सकता। गलत सोच से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सप्ताह के अंत में राहत मिलेगी।

यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि पर आधारित है और सामान्य भविष्यवाणी है। सही और सटीक परिणाम जानने के लिए ज्योतिषी से जन्म कुंडली, दशा और अंतरदशा का पूरा अध्ययन कराना जरूरी होता है।

ये भी पढ़ें:  Delhi में बढ़ते Fuel Crisis के बीच बड़ा कदम, प्राइवेट कंपनियों को Work From Home की सलाह

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments