Breaking News
Home » महाराष्ट्र » महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव का ऐलान!16 सीटों पर चुनाव, जानिए पूरी टाइमलाइन

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव का ऐलान!16 सीटों पर चुनाव, जानिए पूरी टाइमलाइन

Maharashtra Mlc Elections: भारतीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 स्थानीय निकाय सीटों के द्विवार्षिक चुनाव और नागपुर MLC उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग के अनुसार इन सीटों के लिए 18 जून 2026 को मतदान कराया जाएगा, जबकि 22 जून को मतगणना होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया जून के अंत तक पूरी कर ली जाएगी।

25 मई को जारी होगी अधिसूचना

चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 25 मई को अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार 1 जून तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 2 जून को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 4 जून तय की गई है। मतदान 18 जून को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।वहीं चुनाव के नतीजे और मतगणना 22 जून (सोमवार) को की जाएगी।

Maharashtra Mlc Elections: कई सीटें लंबे समय से खाली

आयोग ने बताया कि विधान परिषद की कई सीटें अलग-अलग समय से खाली चल रही हैं। सोलापुर और अहमदनगर सीटें जनवरी 2022 से रिक्त हैं, जबकि ठाणे सीट जून 2022 में खाली हुई थी। इसके अलावा जलगांव, सांगली-सतारा और नांदेड़ समेत कई सीटों पर दिसंबर 2022 से सदस्य नहीं हैं। औरंगाबाद-सह-जालना सीट का कार्यकाल अगस्त 2025 में समाप्त हुआ था।

75 प्रतिशत स्थानीय निकाय सक्रिय होना जरूरी

चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक किसी स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव तभी कराए जा सकते हैं, जब उस क्षेत्र के कम से कम 75 प्रतिशत स्थानीय निकाय सक्रिय हों और 75 प्रतिशत निर्वाचित प्रतिनिधि अपने पदों पर कार्यरत हों। इन चुनावों के बाद महाराष्ट्र विधान परिषद की खाली सीटों पर नए सदस्यों का चयन होगा, जिससे सदन की संख्या और राजनीतिक समीकरणों पर भी असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़े… भाजपा नेता के बयान पर बोले मौलाना साजिद- ‘हम अपनी मां को भी पूजनीय नहीं मानते तो धरती को कैसे…’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments