Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, सस्पेंड किए दरोगा सहित 10 पुलिसकर्मी, जानें क्या है वजह

गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, सस्पेंड किए दरोगा सहित 10 पुलिसकर्मी, जानें क्या है वजह

गाजियाबाद में दरोगा समेत 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में ड्यूटी में लापरवाही और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। अलग-अलग मामलों में 10 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। इनमें दरोगा, हेड कांस्टेबल और सिपाही शामिल हैं। कार्रवाई चेन स्नैचिंग की घटनाओं में लापरवाही, जनसुनवाई में उदासीनता और पुलिसकर्मियों से अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोपों के चलते की गई है। पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड ने साफ संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार और ड्यूटी में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

वसूली करने वाला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

गाजियाबाद पुलिस लाइन ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल राजीव कुमार और लिपिकीय कार्य देख रहे एसआई हरेंद्र सिंह को भी सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय जांच में सामने आया कि राजीव कुमार पुलिसकर्मियों से खुलेआम अवैध वसूली करता था। आरोप है कि उसने एक पुलिसकर्मी का फर्जी मेडिकल लगवाकर ड्यूटी में मदद भी कराई। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से सांठगांठ के जरिए कार्यालयों में तैनाती हासिल करता रहा। इस मामले में धवल जायसवाल ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

Ghaziabad News: चेन स्नैचिंग मामलों में चौकी स्टाफ पर गिरी गाज

सिहानीगेट थाना क्षेत्र की लोहियानगर चौकी इलाके में 18 मई को हुई चेन स्नैचिंग की घटना में लापरवाही पाए जाने पर चौकी इंचार्ज कमलदेव सिंह, दरोगा मनीष वर्मा, हेड कांस्टेबल अजय कुमार और सिपाही रोहित कुमार को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम में महिला से चेन लूट की घटना के मामले में चीता मोबाइल पर तैनात हेड कांस्टेबल मलखान सिंह पर भी कार्रवाई की गई है।

कोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी

गोविंदपुरम चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर राहुल राठी को भी निलंबित किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कोर्ट के आदेश पर समय से कार्रवाई नहीं की और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की भी अनदेखी की। जबकि विजयनगर थाना में तैनात दरोगा सोनू शर्मा और हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह को भी सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों पर समय से ड्यूटी पर न आने और जनसुनवाई में लापरवाही बरतने के आरोप हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी मामलों में विभागीय जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बड़े एक्शन के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी पढ़े… उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments