Home » Uncategorized » Amit Shah: बस्तर में खत्म हुआ बंदूक का साया, अब विकास की नई शुरुआत : अमित शाह

Amit Shah: बस्तर में खत्म हुआ बंदूक का साया, अब विकास की नई शुरुआत : अमित शाह

Amit Shah

 Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि बस्तर अब नक्सलवाद के भय से पूरी तरह मुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक बंदूक और हिंसा के साये में जीने वाले बस्तर के लोगों के चेहरों पर अब आत्मविश्वास, उत्साह और बेहतर भविष्य की उम्मीद दिखाई दे रही है। गृह मंत्री ने कहा कि अब बस्तर में भय का नहीं, बल्कि विकास, रोजगार और समृद्धि का नया दौर शुरू होने जा रहा है।

भाजपा सरकार बनने के बाद तेज हुआ अभियान

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान से जुड़ी चार महत्वपूर्ण तिथियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ में Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक अभियान शुरू किया गया। शाह ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान केंद्र को अपेक्षित सहयोग नहीं मिला, जबकि अन्य गैर-भाजपा सरकारों ने भी इस लड़ाई में सहयोग किया था। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त 2024 को सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों की बैठक में यह लक्ष्य तय किया गया था कि 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त कर दिया जाएगा। शाह ने कहा कि सुरक्षा बलों के साहस, पराक्रम और बलिदान के कारण यह लक्ष्य तय समय सीमा से पहले ही हासिल कर लिया गया।

 Amit Shah: सुरक्षा कैंप बनेंगे विकास केंद्र

गृह मंत्री ने कहा कि 19 मई 2026 बस्तर के लिए नई शुरुआत का दिन है, क्योंकि अब नक्सल प्रभावित इलाकों में व्यापक विकास योजनाओं को लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में “शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा” योजना की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय द्वारा स्थापित करीब 200 सुरक्षा कैंपों में से 70 कैंपों को अब विकास केंद्रों में बदला जाएगा। इन सेवा डेरों के माध्यम से आदिवासी परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

आदिवासी परिवारों को मिलेगा रोजगार और सहारा

अमित शाह ने कहा कि नई योजना के तहत बस्तर के प्रत्येक आदिवासी परिवार को एक गाय और एक भैंस उपलब्ध कराई जाएगी। सहकारी मॉडल के जरिए दूध का विपणन देशभर में किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक नक्सलवाद की वजह से विकास बस्तर तक नहीं पहुंच पाया, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। आने वाले समय में बस्तर शिक्षा, रोजगार, कृषि और आर्थिक विकास के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments