Home » Breaking News » राहुल का अब तक का सबसे विवादित बयान! आपका प्रधानमंत्री गद्दार है…’ राहुल गांधी के बयान से मचा राजनीतिक बवाल

राहुल का अब तक का सबसे विवादित बयान! आपका प्रधानमंत्री गद्दार है…’ राहुल गांधी के बयान से मचा राजनीतिक बवाल

RAHUL NEWS: राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में लोकतांत्रिक ढांचे और संविधान को कमजोर किया जा रहा है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है। राहुल गांधी ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह गद्दार हैं।

आर्थिक संकट और महंगाई को लेकर बड़ा दावा

राहुल गांधी ने दावा किया कि देश एक बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महंगाई, पेट्रोल-डीजल और जरूरी वस्तुओं की कीमतों में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि देश की आर्थिक व्यवस्था कुछ बड़े उद्योगपतियों के प्रभाव में काम कर रही है, जिससे आम जनता पर बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।

RAHUL NEWS: सरकार पर दोहरे रवैये का आरोप

अपने भाषण में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार जनता से पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने और खर्च कम करने की अपील करती है, वहीं दूसरी ओर सरकार और शीर्ष नेतृत्व महंगी विदेश यात्राओं में शामिल रहता है। उन्होंने इसे दोहरे रवैये का उदाहरण बताया।

संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां देश के मूलभूत ढांचे पर असर डाल रही हैं और इससे लोकतंत्र को खतरा पैदा हो रहा है।

RAHUL NEWS: रायबरेली-अमेठी दौरे में सरकार पर लगातार हमले

रायबरेली और अमेठी के दौरे के दौरान राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार को घेरते नजर आए। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक नीतियों को लेकर कई सवाल उठाए और सरकार से जवाब मांगा। उनके दौरे को आगामी राजनीतिक रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।

बयान के बाद सियासी घमासान तेज होने के आसार

राहुल गांधी के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी और तेज होने की संभावना है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर दोनों दलों के बीच तीखी राजनीतिक बहस देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़े… पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात के बड़े संदेश, जिनपिंग बोले-दुनिया जंगलराज की ओर बढ़ रही

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments