Home » Breaking News » राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, बोले- ‘आर्थिक तूफान सर पर और PM इटली में टॉफी बांट रहे’

राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, बोले- ‘आर्थिक तूफान सर पर और PM इटली में टॉफी बांट रहे’

PM Modi Melody Gift: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को ‘Melody’ टॉफी गिफ्ट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो खुद जॉर्जिया मेलोनी ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में मेलोनी कहती नजर आती हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बेहद खास और स्वादिष्ट टॉफी गिफ्ट की है। इसके बाद दोनों नेता मुस्कुराते हुए ‘Melody’ बोलते हैं और हंसने लगते हैं।

राहुल गांधी ने साधा निशाना

इस वायरल वीडियो पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है, जबकि प्रधानमंत्री विदेश में रील और टॉफी बांटने में व्यस्त हैं। राहुल गांधी ने लिखा, “किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं। PM हंसकर रील बना रहे हैं और BJP वाले ताली बजा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि यह नेतृत्व नहीं बल्कि “नौटंकी” है।

PM Modi Melody Gift: डिनर मीटिंग और ‘कार डिप्लोमेसी’ की चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली दौरे के दौरान जॉर्जिया मेलोनी से डिनर पर मुलाकात की थी। इसके बाद दोनों नेता एक ही गाड़ी में बैठकर रोम के ऐतिहासिक कोलेसियम पहुंचे। इसे पीएम मोदी की ‘कार डिप्लोमेसी’ के तौर पर देखा जा रहा है, जहां वह वैश्विक नेताओं के साथ दोस्ताना संबंधों का संदेश देते नजर आते हैं।

2023 में शुरू हुआ था ‘Melodi’ हैशटैग

प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के नामों को जोड़कर बना ‘Melodi’ हैशटैग पहली बार साल 2023 में दुबई में आयोजित COP-28 सम्मेलन के दौरान चर्चा में आया था। उस समय मेलोनी ने मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए यह हैशटैग इस्तेमाल किया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

PM Modi Melody Gift: पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में इटली पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई तक संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा पर रहे। इस दौरे के अंतिम चरण में वह मंगलवार को रोम पहुंचे। इटली की प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर हुई इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

RSS के लोग सुन लो- मैं माफी नहीं मांगूंगा

राहुल गांधी ने कहा- आरएसएस के लोग सुन लो। आप लोगों ने कहा- माफी मांगो। मैं माफी नहीं मांगूंगा। फिर खुलकर कह रहा हूं कि मोदी और अमित शाह गद्दार हैं। इन लोगों ने संविधान को बदलकर रख दिया है।

PM Modi Melody Gift: राजनीतिक बयानबाजी हुई तेज

राहुल गांधी के बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। सोशल मीडिया पर भी ‘Melodi’ वीडियो और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर बहस छिड़ गई है।

ये भी पढ़े… राहुल का अब तक का सबसे विवादित बयान! आपका प्रधानमंत्री गद्दार है…’ राहुल गांधी के बयान से मचा राजनीतिक बवाल