Up news: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती प्रेम प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। मामला थाना रूपईडीहा क्षेत्र का है, जहां युवती के इस कदम से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
प्रेमी से शादी की जिद बनी विवाद की वजह
जानकारी के मुताबिक, रूपईडीहा क्षेत्र की रहने वाली आसिया बानो का इलाके के ही रमजान नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि रमजान पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है। आसिया लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। प्रेमी के इंकार से नाराज आसिया ने गुस्से में आकर पास में लगे एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ने का कदम उठा लिया।
Up news: टावर पर चढ़ी युवती को देख जुटी भीड़
युवती को टावर पर चढ़ा देख स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। आसिया टावर से कूदकर जान देने की धमकी दे रही थी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रूपईडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने का प्रयास शुरू किया।
करीब दो घंटे बाद नीचे उतरी युवती
Up news: पुलिस और परिजनों ने काफी देर तक काउंसलिंग कर युवती को शांत कराया। करीब दो घंटे की बातचीत और समझाइश के बाद आसिया सुरक्षित नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची, जहां पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, यह हाई वोल्टेज ड्रामा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़े: UCC पर असम सरकार का बड़ा फैसला, विधानसभा सत्र में बिल पेश करने की तैयारी तेज








