Congress Allegation: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं। 18 अगस्त को आंध्र प्रदेश दौरे के दौरान उनका केले के पत्ते पर खाना खाते हुए वीडियो सामने आया था। वीडियो को लेकर कांग्रेस और RJD ने दावा किया कि सावन के पवित्र महीने में नितिन नवीन नॉनवेज खाना खा रहे हैं। हालांकि, बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा खाना पूरी तरह शाकाहारी था।
Congress Allegation: वायरल वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद-
18 अगस्त को नितिन नवीन आंध्र प्रदेश पहुंचे थे। वह RSS की तीन दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए वहां गए थे। इसी दौरान उनके भोजन करते हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। वीडियो में केले के पत्ते पर कई तरह के व्यंजन दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने खाने में मांसाहार होने का आरोप लगाया। कांग्रेस और RJD ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी एक तरफ धर्म और संस्कार की बात करती है, जबकि उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष सावन के दौरान मांसाहारी भोजन करते दिखाई दे रहे हैं।
Congress Allegation: कांग्रेस ने साधा निशाना-
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 19 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता सनातन और संस्कार की बात करते हैं, लेकिन उनके आचरण में अलग तस्वीर दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने इसी वीडियो को आधार बनाकर नितिन नवीन के खान-पान पर सवाल उठाए।
RJD ने तेजस्वी यादव का मुद्दा जोड़ा-
RJD प्रवक्ता शक्ति यादव ने भी नितिन नवीन के वीडियो को लेकर बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता पहले तेजस्वी यादव के मछली खाने पर टिप्पणी करते रहे हैं, लेकिन अब अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के वीडियो पर चुप हैं। शक्ति यादव ने कहा कि सावन को महादेव का पवित्र महीना माना जाता है और इस दौरान कई हिंदू मांस-मछली से परहेज करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के वीडियो में दिखाई दे रहा भोजन आखिर किस तरह का है। उन्होंने बीजेपी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए तेजस्वी यादव के पुराने विवाद का भी जिक्र किया।
बीजेपी ने कहा- खाना 100% शाकाहारी था-
विपक्ष के आरोपों के बाद बीजेपी ने पूरे मामले पर सफाई दी। बीजेपी के मुताबिक, नितिन नवीन को आंध्र प्रदेश में जो खाना परोसा गया था, वह पूरी तरह शाकाहारी था। आंध्र प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पीवीएन माधव ने बताया कि नितिन नवीन के दौरे के दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए केवल शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने बताया कि नितिन नवीन ने सिम्हाचलम मंदिर का दौरा भी किया था, इसलिए कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को शाकाहारी भोजन ही परोसा गया।
कटहल की सब्जी को समझ लिया नॉनवेज-
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुताबिक, वीडियो में जिस व्यंजन को देखकर नॉनवेज होने का दावा किया जा रहा है, वह असल में ‘पनासा मुक्कालु करी’ है। यह उत्तर आंध्र प्रदेश की पारंपरिक डिश है, जिसे कोमल कटहल से तैयार किया जाता है। यह डिश अपने मीटी टेक्सचर के लिए जानी जाती है, जिसकी वजह से देखने में यह मांसाहारी व्यंजन जैसी लग सकती है। बीजेपी कार्यकर्ता अभिलाष गुंडापनेनी ने भी पूरा मेन्यू साझा करते हुए इसे 100% शाकाहारी पारंपरिक आंध्र का खाना बताया।
बीजेपी ने विपक्ष के आरोपों को बताया अफवाह-
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने कांग्रेस और विपक्ष के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिखाई दे रहा भोजन मांसाहारी नहीं, बल्कि कटहल की मसालेदार सब्जी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष बिना पूरी जानकारी के अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहा है। बीजेपी का कहना है कि केले के पत्ते पर परोसा गया पूरा भोजन आंध्र प्रदेश की स्थानीय परंपरा और खान-पान के अनुसार था।
बीजेपी- दावा किया है तो सबूत दीजिए, वरना माफी मांगिए-
दावा किया है तो सबूत दीजिए, वरना माफी मांगिए!
आंध्र प्रदेश दौरे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin ने स्थानीय पारंपरिक 100% शाकाहारी व्यंजन जैसे कच्चे कटहल की सब्जी (पनासा मुक्कालू) खाई। लेकिन कांग्रेस-सपा और उनके इकोसिस्टम इसे बिना जांचे मांसाहार बताकर झूठ फैला रहे… pic.twitter.com/D4mvsMQ2pD
— BJP (@BJP4India) August 20, 2026
अब कटहल की करी पर छिड़ी सियासी बहस-
नितिन नवीन के वायरल वीडियो ने एक बार फिर राजनीतिक दलों के बीच खान-पान और धार्मिक परंपराओं को लेकर बहस छेड़ दी है। विपक्ष जहां वीडियो के आधार पर बीजेपी पर सवाल उठा रहा है, वहीं बीजेपी का दावा है कि जिस खाने को नॉनवेज बताया जा रहा है, वह पारंपरिक कटहल की शाकाहारी करी है।
यह भी पढ़े- भारतीय डिसेबिलिटी टीम ने दोहराया दादा का आइकॉनिक सेलिब्रेशन








