Rohit Sharma Fan: रो-को के फैंस दुनिया भर में मौजूद हैं। ये दोनों खिलाड़ी फैंस के दिलों के अंदर ऐसे बसते हैं, मानो वे फैंस के शरीर का कलेजा हों। अक्सर इन दोनों के फैंस कभी रेलिंग कूदकर ग्राउंड पर आ जाते हैं, तो कभी स्टेडियम के बाहर लंबी लाइन लगा देते हैं। लेकिन रोहित शर्मा के इस फैन की दीवानगी देखकर हर कोई दंग रह गया। रोहित से मिलने के लिए हर फैन मेहनत करता है, लेकिन इस फैन की मेहनत की तारीफ तो खुद रोहित शर्मा ने भी की है। इस फैन ने रोहित से मिलने के लिए 1800 किलोमीटर का सफर तय किया। रोहित इस फैन की मेहनत देखकर दंग रह गए और उसे गले लगाकर उसके साथ फोटो भी खिंचवाई।
Rohit Sharma Fan: रोहित से मिलने के लिए किया साइकिल से सफर-
ओडिशा के अंगुल क्षेत्र में रहने वाले सुनील राव ने रोहित से मिलने के लिए सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने रोहित से मिलने के लिए करीब 1800 किलोमीटर का सफर तय किया था। इस सफर की शुरुआत उन्होंने ओडिशा के अंगुल क्षेत्र से की और यह सफर मुंबई पहुंचकर खत्म हुआ।
Rohit Sharma Fan: सुनील की मेहनत देखकर रोहित ने कहा, “बाप रे बाप”-
सुनील राव से मिलकर रोहित एकदम हैरान हो गए। जब सुनील ने यह बताया कि वह साइकिल से करीब 1800 किलोमीटर का सफर तय करके उनसे मिलने आए हैं, तो हैरानी से रोहित ने सुनील को देखकर कहा, “बाप रे बाप।” सुनील राव ने रोहित को भगवान की मूर्ति गिफ्ट की, जिसे देखकर रोहित भावुक हो गए।
हिटमैन की नजर आगामी वनडे सीरीज पर-
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज के लिए अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ लगाए गए शतक से सिलेक्टर्स के मुंह पर ताला लगा दिया है। फैंस यह उम्मीद लगा रहे हैं कि आगामी वनडे मैचों में रोहित इस फॉर्म को बरकरार रखें। यह वनडे सीरीज रोहित की नजर से बहुत महत्वपूर्ण है। अगर वह इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो यह उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा।
यह भी पढ़े- लद्दाख में बैठेगी जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की बेंच, न्याय के लिए नहीं जाना पड़ेगा जम्मू-कश्मीर








