Home » उत्तराखंड » गंगा में नीले ड्रम से चिकन बिरयानी फेंकी, वीडियो देख भड़की साध्वी प्राची बोली- ‘ऐसे लोगों को 72 हूर से मिला दो…’

गंगा में नीले ड्रम से चिकन बिरयानी फेंकी, वीडियो देख भड़की साध्वी प्राची बोली- ‘ऐसे लोगों को 72 हूर से मिला दो…’

गंगनहर में नीले ड्रम से चिकन बिरयानी फेंकी

Haridwar News: धर्मनगरी हरिद्वार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने विवाद खड़ा कर दिया है। इस वीडियो में कुछ युवक कथित तौर पर एक ड्रम में भरी बिरयानी को गंगा नदी में डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इस पूरे मामले पर साध्वी प्राची की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि ऐसे लोगों को जेल या बेल के चक्कर में नहीं फंसाना चाहिए, बल्कि 72 हूर से मेल करा देना चाहिए।

सनातनियों की आस्था के साथ खिलवाड़

साध्वी प्राची ने कहा कि सनातनियों की आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है, क्योंकि यह कठमुल्ले सनातनियों को कमजोर समझ रहे हैं। उनका मानना है कि हिंदू जातियों, भाषावाद, क्षेत्रवाद और प्रांतवाद में बंटा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में तनाव पैदा करती हैं और इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है। उनके मुताबिक, ऐसी गतिविधियां न केवल धार्मिक भावनाओं को प्रभावित करती हैं बल्कि सामाजिक सौहार्द पर भी असर डालती हैं। प्राची ने कहा कि ये कठमुल्ले गंगा मां को अपवित्र करना चाह रहे थे, लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा और जो लोग इस तरह का षड्यंत्र रच रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इन लोगों के लिए नो जेल, नो बेल, बल्कि सीधे 72 हूर से मेल कराओ।

उन्होंने यह भी कहा कि समाज में एकजुटता की जरूरत है और किसी भी प्रकार की ऐसी हरकतें, जो लोगों की आस्था को चोट पहुंचाएं, उन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उनका कहना है कि अगर सभी सनातनी एक हो जाए तो ऐसी मानसिकता के लोग दिखने ही बंद हो जाएंगे, जो जानबूझकर बार-बार सनातनियों की आस्था पर हमला करते हैं। उन्होंने सरकार से भी अपील की कि इस मामले की जांच हो और जो भी इसके पीछे जिम्मेदार हों, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़े… दिल्ली के गोविंदपुरी में डबल मर्डर, घर में घुसकर की मां-बेटे की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments