Home » नई दिल्ली » NEET-UG 2026 पर संसदीय कमेटी में घमासान, NTA बोला- ‘CBI जब कहेगी तभी मानेंगे पेपर लीक’

NEET-UG 2026 पर संसदीय कमेटी में घमासान, NTA बोला- ‘CBI जब कहेगी तभी मानेंगे पेपर लीक’

Neet paper leak: NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद को लेकर गुरुवार को संसद की शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी स्थायी समिति की बैठक में बड़ा हंगामा देखने को मिला। बैठक में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जोशी और महानिदेशक पेश हुए, जहां विपक्षी सांसदों ने परीक्षा लीक को लेकर तीखे सवाल पूछे।

NTA का बड़ा बयान- ‘अभी पेपर लीक नहीं मानते’

सूत्रों के मुताबिक, संसदीय कमेटी के सामने NTA अध्यक्ष ने साफ कहा कि एजेंसी फिलहाल NEET-UG 2026 परीक्षा को पेपर लीक नहीं मान रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच CBI कर रही है और जब तक जांच एजेंसी आधिकारिक रूप से इसे पेपर लीक नहीं बताएगी, तब तक NTA भी इसे लीक नहीं मानेगी। यह बयान सामने आने के बाद बैठक में विपक्षी सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई और एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

Neet paper leak: संसदीय कमेटी में तीखे सवाल-जवाब

बैठक के दौरान पिछली परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों और पेपर लीक मामलों को लेकर भी चर्चा हुई। संसदीय कमेटी के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने NTA अधिकारियों से कई अहम सवाल पूछे। हालांकि बैठक में सत्ता पक्ष के कुछ सांसद NTA के पक्ष में खड़े नजर आए और एजेंसी के जवाबों का समर्थन करते दिखे।

Neet paper leak: CBI ने अब तक 10 आरोपियों को पकड़ा

NEET पेपर लीक केस की जांच फिलहाल Central Bureau of Investigation कर रही है। जांच एजेंसी अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में कथित मास्टरमाइंड प्रह्लाद विट्ठलराव कुलकर्णी और मनीषा संजय वाघमारे को 16 मई को 10 दिन की CBI हिरासत में भेजा गया था। वहीं, जीव विज्ञान की व्याख्याता मनीषा मांढरे को भी गिरफ्तार किया गया है। वह NTA की परीक्षा निर्धारण समिति की सदस्य बताई जा रही हैं। अदालत ने उन्हें 14 दिन की CBI हिरासत में भेजा है।

अब 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा

पेपर लीक विवाद के बाद 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब NTA ने दोबारा परीक्षा कराने के लिए 21 जून की नई तारीख तय की है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में कहा था कि आने वाले वर्षों में NEET परीक्षा को धीरे-धीरे कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में शिफ्ट किया जा सकता है। वहीं संशोधित एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब एक सप्ताह पहले जारी होने की संभावना है।

छात्रों और अभिभावकों में बढ़ी चिंता

Neet paper leak: लगातार सामने आ रहे खुलासों और गिरफ्तारियों के बाद छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। लाखों उम्मीदवार अब दोबारा होने वाली परीक्षा और जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

 

 

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में एयर इंडिया विमान हादसा टला, लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराई प्लेन की टेल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments