Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » संभल SP कृष्ण बिश्नोई ने 5 हेड कांस्टेबलों को चौकी इंचार्ज बनाया, 5 महिला दरोगा को भी मिला प्रमोशन, विभाग में खुशी की लहर

संभल SP कृष्ण बिश्नोई ने 5 हेड कांस्टेबलों को चौकी इंचार्ज बनाया, 5 महिला दरोगा को भी मिला प्रमोशन, विभाग में खुशी की लहर

संभल में 5 हेड कांस्टेबल चौकी प्रभारी बने

UP News: संभल जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच हेड कांस्टेबलों और पांच महिला उपनिरीक्षकों को विभिन्न पुलिस चौकियों का प्रभारी नियुक्त किया है। जारी आदेश में कई महत्वपूर्ण चौकियों की जिम्मेदारी अनुभवी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सौंपी गई। खास बात यह रही कि नियुक्ति से पहले सभी कर्मियों को साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।

ये हेड कांस्टेबल बने चौकी प्रभारी 

पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल अरशद खान को थाना असमोली क्षेत्र की मनौटा पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं थाना ऐंचौड़ा कंबोह में तैनात हेड कांस्टेबल तेज सिंह को भवालपुर चौकी की कमान सौंपी गई है। सिरसी पुलिस चौकी पर तैनात रूचिन राठी को बहजोई थाना क्षेत्र की बहापुर पट्टी चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। स्वाट टीम में तैनात सोवरन सिंह को नवीन पुलिस लाइन बहजोई चौकी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पुलिस लाइन से योगेश कुमार को थाना धनारी क्षेत्र की भकरौली पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने महिला अधिकारियों पर भी भरोसा जताते हुए कई महत्वपूर्ण चौकियों की जिम्मेदारी सौंपी है। थाना रायसत्ती में तैनात कुसुमलता शर्मा को कैलादेवी क्षेत्र की ठाटी चौकी प्रभारी बनाया गया है। थाना गुन्नौर से गुरजिंदर कौर को कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र की रतनपुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। रेशु मलिक को जुनावई क्षेत्र की काशीपुर चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में हयातनगर में तैनात रितु गिरी को रसूलपुर धतरा पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया, जबकि आरती सिसोदिया को चंदौसी से स्थानांतरित कर खुर्जा गेट चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़े… बंगाल में PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम साहू को मिली जान से मारने की धमकी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments