Foreign affairs: भारत और अमेरिका के रिश्ते लगातार मजबूत होते नजर आ रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने शनिवार को दिल्ली में कहा कि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी पहले से ज्यादा गहरी हो रही है। उन्होंने अमेरिकी दूतावास की सपोर्ट एनैक्स बिल्डिंग के उद्घाटन कार्यक्रम में यह बात कही। रूबियो ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के बीच बेहद मजबूत व्यक्तिगत संबंध हैं, जो ट्रंप के पहले कार्यकाल से ही बने हुए हैं।
मोदी-ट्रंप की बॉन्डिंग का किया जिक्र
अपने संबोधन में रूबियो ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच बेहतर तालमेल साफ दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि मोदी और ट्रंप सिर्फ तात्कालिक राजनीति नहीं, बल्कि लंबे समय की रणनीति को ध्यान में रखकर फैसले लेते हैं। रूबियो ने बताया कि उनकी प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक घंटे से ज्यादा समय तक बैठक हुई। इस दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा, वैश्विक मुद्दों और भारत-अमेरिका सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में रूबियो ने राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का आधिकारिक निमंत्रण भी दिया।
Foreign affairs: ‘भारत हमारे लिए बेहद अहम साझेदार’
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि भारत के साथ संबंध अमेरिका की रणनीतिक प्राथमिकताओं का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले महीनों में दोनों देशों के बीच कुछ बड़े और अहम ऐलान हो सकते हैं, जो साझेदारी को और मजबूत करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी सोशल मीडिया पर मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सहयोग को नई ऊंचाई देने पर बातचीत हुई है।
पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर हैं रूबियो
Foreign affairs: बता दें कि Kolkata पहुंचने के बाद मार्को रूबियो ने अपनी भारत यात्रा की शुरुआत की। विदेश मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। वह चार दिन तक भारत में रहेंगे। माना जा रहा है कि यह दौरा दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देगा।
ये भी पढ़ें: बंगाल में बकरीद की छुट्टी पर बड़ा यू-टर्न, अब सिर्फ 1 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर








