Haryana news: हरियाणा के यमुनानगर जिले में बकरीद से पहले कथित गोमांस मिलने की सूचना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मामला इब्राहिमपुर गांव का है, जहां जंगल में पशु अवशेष और मांस मिलने का दावा किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि देर रात कुछ लोग कथित तौर पर मांस लेकर जंगल क्षेत्र में पहुंचे थे। इसी दौरान गौ रक्षक दल को इसकी जानकारी मिली। दल के सदस्य मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके से मिले अवशेषों को लेकर गोमांस होने का शक जताया जा रहा है।
पुलिस ने इलाके को घेरा, सैंपल जांच के लिए भेजे
घटना की जानकारी मिलते ही प्रतापनगर और छछरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पशु चिकित्सकों की टीम भी बुलाई गई। डॉक्टरों ने मौके से सैंपल एकत्र किए, जिन्हें लैब जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि बरामद मांस किस पशु का था।
Haryana news: अवशेषों को मिट्टी में दबाया गया
किसी तरह का तनाव न फैले, इसके लिए प्रशासन ने एहतियातन मौके पर मिले अवशेषों को जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबवा दिया। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में लोगों में नाराजगी देखी गई।
दो संदिग्धों की पहचान, गिरफ्तारी की तैयारी
Haryana news: पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में दो संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: बंगाल में बकरीद की छुट्टी पर बड़ा यू-टर्न, अब सिर्फ 1 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर








