Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी के नमो घाट पर तांडव, पुलिस ने चार बाउंसरों तो 4 किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला…

वाराणसी के नमो घाट पर तांडव, पुलिस ने चार बाउंसरों तो 4 किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला…

वाराणसी के नमो घाट पर युवक की पीट-पीटकर हत्या

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में में नमो घाट पर 17 वर्षीय युवक की कथित तौर पर बाउंसर्स और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

मृतक के दोस्त ने क्या बताया? 

मृतक की पहचान सोनभद्र निवासी राजेश जायसवाल उर्फ चिंटू (17) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजेश शनिवार शाम अपने दोस्तों के साथ वाराणसी आया था। वह परिवार के लिए दवा लेने आया था और रात में दोस्तों के साथ नमो घाट घूमने पहुंचा था। मृतक के दोस्त बृजेश गुप्ता के अनुसार, रविवार तड़के करीब 3 बजे राजेश अपने चार दोस्तों के साथ नमो घाट पहुंचा था। इसी दौरान वहां मौजूद प्राइवेट गार्ड्स ने उन्हें रोक दिया। बातों-बातों में एक गार्ड और राजेश के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि गार्ड ने गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। दोस्तों ने किसी तरह मामला शांत कराया और सभी वहां से दूसरी तरफ चले गए। लेकिन लौटते समय करीब 10 से 12 गार्ड और बाउंसर्स लाठी लेकर पहुंचे और पांचों युवकों को घेर लिया। आरोप है कि सभी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गार्ड्स ने राजेश को सबसे ज्यादा पीटा। मारपीट के दौरान वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों के जुटने के बाद गार्ड वहां से हटे। घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। घटना में राजेश के चार अन्य साथी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

UP News: परिवार का सहारा था राजेश

मृतक के भाई अंकित जायसवाल ने बताया कि राजेश परिवार में सबसे जिम्मेदार लड़का था और सब्जी की दुकान लगाकर घर का खर्च चलाता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। छोटे भाई की पढ़ाई अभी जारी है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है। वहीं इस मामले में एसीपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन यादव, मनीष यादव, सूरज यादव और राहुल यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ये सभी निजी सुरक्षा कंपनी के माध्यम से नमो घाट पर तैनात थे। एसीपी ने कहा कि सुरक्षा कंपनी ने बिना उचित सत्यापन के गार्ड्स की भर्ती की थी। कंपनी संचालक अनुज सिंह को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस अब संबंधित कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़े… गर्मियों की छुट्टियों पर CM योगी का संदेश- ‘बच्चों को ननिहाल-ददिहाल जरूर लेकर जाए’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments