ED Raid: महाराष्ट्र में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्वयंभू धर्मगुरु अशोक कुमार एकनाथ खरात (Ashok Kumar Eknath Kharat) उर्फ ‘कैप्टन’ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे मनी लॉन्ड्रिंग और कथित जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार कर लिया है। ईडी के मुंबई जोनल ऑफिस ने आरोपी को 19 मई 2026 को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया। बाद में मुंबई की विशेष PMLA अदालत ने उसे 26 मई तक ED हिरासत में भेज दिया।
धार्मिक गतिविधियों की आड़ में चल रहा था रैकेट
जांच एजेंसी के मुताबिक अशोक खरात धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की आड़ में संगठित जबरन वसूली और ब्लैकमेलिंग का नेटवर्क चला रहा था। ईडी ने अप्रैल और मई 2026 के दौरान आरोपी और उसके सहयोगियों से जुड़े कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एजेंसी को कई अहम दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड मिले।
ED Raid: छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति बरामद
ईडी की कार्रवाई में करीब 13.92 करोड़ रुपये नकद, 5,500 अमेरिकी डॉलर की विदेशी मुद्रा और लगभग 1.12 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के गहने जब्त किए गए। इसके अलावा 2.25 करोड़ रुपये की बैंक राशि फ्रीज की गई है और एक लग्जरी Mercedes-Benz कार भी जब्त की गई है।
पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी ED
जांच एजेंसी अब आरोपी के वित्तीय लेन-देन, कथित अवैध वसूली और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धार्मिक गतिविधियों के नाम पर आरोपी ने कितनी संपत्ति और पैसा इकट्ठा किया तथा इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
ये भी पढ़े… पेट्रोल-डीजल कीमतों पर भड़के राहुल गांधी, बोले- ‘चुपके-चुपके जनता पर वार’







