Home » मनोरंजन » राष्ट्रपति मुर्मू ने 66 हस्तियों को दिए पद्म पुरस्कार, धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण

राष्ट्रपति मुर्मू ने 66 हस्तियों को दिए पद्म पुरस्कार, धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण

Padma Awards 2026:

Padma Awards 2026: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने सोमवार को 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। समारोह का सबसे भावुक पल तब देखने को मिला, जब दिवंगत अभिनेता Dharmendra को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी ओर से यह सम्मान उनकी पत्नी और सांसद Hema Malini ने ग्रहण किया।

समारोह के दौरान देओल परिवार भावुक नजर आया। धर्मेंद्र की बेटी अहाना देओल की आंखों में आंसू आ गए। सोशल मीडिया पर इस पल की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

हेमा मालिनी बोलीं- यह सम्मान पहले मिलना चाहिए था

मीडिया से बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा कि पूरा परिवार इस सम्मान से बेहद खुश है, लेकिन दुख इस बात का है कि धर्मेंद्र को यह सम्मान उनके जीवनकाल में नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र इस सम्मान के सच्चे हकदार थे।

Padma Awards 2026: हरमनप्रीत कौर को पद्मश्री

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान Harmanpreet Kaur को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने इसी साल वनडे वर्ल्ड कप जीता था।

Padma Awards 2026: मनोरंजन जगत की कई हस्तियां सम्मानित

इस साल मनोरंजन और संगीत जगत की कई नामी हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए गए। अभिनेता Mammootty और गायिका Alka Yagnik को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वहीं अभिनेता Prosenjit Chatterjee, R. Madhavan और दिवंगत अभिनेता Satish Shah को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए पद्मश्री दिया गया। टीवी अभिनेता Arvind Vaidya को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वे फिलहाल टीवी शो Anupamaa में नजर आ रहे हैं।

इस साल 131 लोगों को मिलेंगे पद्म पुरस्कार

साल 2026 में कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाने हैं। अभी पहले चरण में 66 लोगों को सम्मानित किया गया है, जबकि बाकी विजेताओं को अगले चरण में सम्मानित किया जाएगा। उसकी तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

यह भी पढे़ : CM Yadav Bhojshala Dhar: धार पहुंचे CM मोहन यादव भोजशाला को लेकर की यह बड़ी घोषणा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments