UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में तैनात प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, प्रदेश सरकार ने PPS से IPS पद पर प्रमोशन के लिए 29 रिक्त पदों के सापेक्ष 87 अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेज दिए हैं। माना जा रहा है कि अगर आयोग की ओर से किसी तरह की आपत्ति नहीं आई, तो अगले महीने यूपी को 29 नए प्रोन्नत IPS अधिकारी मिल सकते हैं।
यूपीएससी नियम के तहत भेजे गए तीन गुना नाम
यूपीएससी के नियमों के अनुसार, जितने पद रिक्त होते हैं, उनके मुकाबले तीन गुना अधिकारियों के नाम भेजे जाते हैं। इसी प्रक्रिया के तहत प्रदेश सरकार ने वर्ष 1998, 1999, 2000 और 2001 बैच के PPS अधिकारियों की सूची आयोग को भेजी है।
UP News: इन अधिकारियों के नाम सूची में शामिल
प्रस्तावित सूची में शोएब इकबाल, सत्यपाल सिंह, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्री, विनीत भटनागर, दीपिका अग्निहोत्री, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, हरेंद्र प्रताप यादव, रफीक अहमद, बंशराज सिंह यादव, डॉ. कृष्ण गोपाल, मधुवन कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, बलवंत कुमार चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पूर्णेंदु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तण्ड प्रताप सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी, देवेश कुमार शर्मा, प्रशांत कुमार प्रसाद, डॉ. अरविंद कुमार, सिद्धार्थ वर्मा, विनय चंद्रा, राजेश कुमार भारतीय, शुभ्रा भास्कर और प्रवीण सिंह चौहान समेत कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
पुलिस विभाग को मिलेगी प्रशासनिक मजबूती
सूत्रों के मुताबिक, प्रमोशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था और मजबूत होगी। लंबे समय से IPS पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिलने का रास्ता साफ हो सकता है। लेकिन अब सभी की नजरें यूपीएससी की अंतिम मंजूरी पर टिकी हैं। आयोग की स्वीकृति मिलते ही प्रदेश को 29 नए IPS अधिकारी मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।
ये भी पढ़े… यूपी को चार साल बाद मिलेगा स्थायी DGP! UPSC आज तय करेगा 3 नामों का पैनल, जानिए कौन रेस में आगे?








