Home » बिहार » बिहार: जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार फिर सक्रिय, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी से ली रिपोर्ट

बिहार: जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार फिर सक्रिय, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी से ली रिपोर्ट

नीतीश कुमार की बढ़ी हुई सक्रियता, फिर सियासी हलचल तेज

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद भी नीतीश कुमार पूरी तरह सक्रिय बने हुए हैं। भले ही वे सरकार से अलग हो चुके हों, लेकिन राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भागीदारी लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

उपमुख्यमंत्री के आवास पर हुई अहम बंद कमरे की बातचीत

गुरुवार को अचानक नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पहुंचे। यहां दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। इस दौरान नीतीश कुमार ने चल रही सभी सरकारी और प्रशासनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी यानी रिपोर्ट भी मांगी।

Nitish Kumar:  नीतीश कुमार की बढ़ी हुई सक्रियता, फिर सियासी हलचल तेज
नीतीश कुमार की बढ़ी हुई सक्रियता, फिर सियासी हलचल तेज

बातचीत के बाद रुके और फिर चर्चा की

बैठक खत्म होने के बाद नीतीश कुमार बाहर निकले और उपमुख्यमंत्री उनके पीछे-पीछे बाहर आए। जैसे ही नीतीश कुमार अपनी गाड़ी में बैठने लगे, उन्होंने अचानक रुककर अपने सुरक्षा कर्मियों को भी रोक दिया और कहा कि विजय कुमार चौधरी से एक बार फिर बात कर लें।इसके बाद उपमुख्यमंत्री फिर से उनके पास पहुंचे और दोनों के बीच कुछ ही मिनटों की और बातचीत हुई।

नीतीश कुमार के सख्त निर्देश

इस दौरान जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा कि, “शाम में आइए और हर एक चीज के बारे में बताइए कि क्या चल रहा है और क्या नहीं। काम अच्छे से कीजिए।”उनके इस बयान और बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है और अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

नीतीश कुमार का पार्टी कार्यालय दौरा

इसके अलावा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और महनार विधायक उमेश सिंह कुशवाहा के 7 एम स्ट्रैंड रोड स्थित सरकारी आवास पर भी पहुंचे।यहां उन्होंने कुशवाहा और मौजूद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

Nitish Kumar: संगठन विस्तार व विकास निर्देश

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि नीतीश कुमार ने संगठन के विस्तार और बिहार के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें…भारत-चीन अधिकारियों की बीजिंग में बड़ी बैठक, सीमा विवाद और शांति बनाए रखने पर अहम चर्चा

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments