Oman US Tensions: Donald Trump ने ईरान के बाद अब Oman को भी सख्त चेतावनी दी है। ट्रम्प ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट एक अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग है और यहां किसी एक देश का नियंत्रण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी जहाजों को इस रास्ते से गुजरने की आजादी होनी चाहिए।
ईरान-ओमान की योजना पर अमेरिका नाराज
दरअसल, Iran और ओमान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूलने के लिए एक संयुक्त सिस्टम तैयार करने पर बातचीत कर रहे हैं। इसी को लेकर ट्रम्प ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। ट्रम्प ने कहा, “हम होर्मुज पर नजर रखेंगे, लेकिन इसे कोई कंट्रोल नहीं करेगा। ईरान ऐसा करना चाहता है, लेकिन ऐसा नहीं होगा। ओमान को भी बाकी देशों की तरह व्यवहार करना होगा, नहीं तो उसे उड़ा देंगे।”
Oman US Tensions: ट्रम्प बोले- ईरान के पास समझौते के अलावा नहीं रास्ता
व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रम्प ने कहा कि ईरान को लगा था कि अमेरिका बातचीत से पीछे हट जाएगा, लेकिन अब तेहरान के पास समझौता करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने कहा, “ईरान को लगा कि वे मुझे इंतजार करवाकर थका देंगे। उन्हें लगा कि मेरे सामने मिडटर्म चुनाव हैं, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है।”
Oman US Tensions: अमेरिका-ईरान समझौते पर विरोधाभासी दावे
ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर शुरुआती ड्राफ्ट तैयार हुआ है। इसमें होर्मुज स्ट्रेट में शिपिंग बहाल करने और अमेरिकी सैन्य मौजूदगी घटाने का प्रस्ताव शामिल बताया गया।हालांकि व्हाइट हाउस ने इन रिपोर्ट्स को पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत करार दिया है। अमेरिका का कहना है कि किसी तरह का आधिकारिक समझौता ड्राफ्ट तैयार नहीं हुआ है।
लेबनान में इजराइली हमले तेज
इसी बीच Israel ने दक्षिणी Lebanon में हवाई हमले तेज कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ताजा हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौत हुई है, जबकि 40 से ज्यादा घायल हुए हैं। लगातार हमलों के कारण इलाके से लोगों का पलायन जारी है।
ईरान ने 10 भारतीय नाविकों को छोड़ा
ईरान ने जुलाई 2025 से हिरासत में रखे गए 10 भारतीय नाविकों को रिहा कर दिया है। सभी नाविक सुरक्षित बताए जा रहे हैं और जल्द भारत लौटेंगे।
ईरानी सुप्रीम लीडर का अमेरिका-इजराइल पर आरोप
ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei ने अमेरिका और इजराइल पर देश को भीतर से कमजोर करने की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दुश्मन युद्ध, आर्थिक दबाव और प्रचार के जरिए ईरान में फूट डालना चाहता है।
कुवैत ने ईरानी हमलों की निंदा
Kuwait ने अपने क्षेत्र पर हुए कथित ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा की है। कुवैत के विदेश मंत्रालय ने इसे क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बताया है।
यह भी पढे़ : उर्दू शायरी के बादशाह बशीर बद्र का निधन, पढे़ उनके मशहूर शेर








