New Delhi: कर्नाटक में सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद अब डीके शिवकुमार राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि वे कर्नाटक के बड़े नेता बताए जाते हैं, महज 27 साल की उम्र में ही वे विधायक बन चुके थे, लेकिन इन दिनों उनकी चर्चा राजनीतिक काबिलियत को लेकर कम और करोड़ों-अरबों रुपए की कमाई के कारण ज्यादा हो रही है। वे देश के सबसे अमीर राजनेताओं में से एक हैं।
1,413 करोड़ रुपये की संपत्ति
डीके शिवकुमार की कुल घोषित संपत्ति लगभग 1,413 करोड़ रुपये है। वर्ष 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने चुनाव आयोग में जो हलफनामा दिया उसके अनुसार उनके पास1,140 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 273 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। खास बात ये है कि उनके हिस्से बड़ी देनदारी भी है।वे करीब 500 करोड़ रुपये के देनदार हैं। वर्ष 2018 में उनकी घोषित संपत्ति 840 करोड़ रुपये थी, जो अब काफी बढ़ गई है।
New Delhi: बड़ी संपत्तियां
डीके शिवकुमार की बड़ी संपत्तियों में करोड़ों की जमीन, आलीशान घर और बेंगलुरु स्थित ‘ग्लोबल मॉल’ (Global Mall) जैसी कमर्शियल प्रॉपर्टी शामिल हैं, जिसकी कीमत लगभग 900 करोड़ रुपये आंकी जाती है।
New Delhi: आय के प्रमुख साधन
डीके शिवकुमार मुख्य रूप से कृषि, व्यवसाय और रियल एस्टेट से आय अर्जित करते हैं।उन्होंने शेयर मार्केट में भी अच्छा-खास निवेश किया हुआ है।








