Buissness news: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली। सुबह हल्की बढ़त के साथ खुले बाजार में दोपहर बाद ऐसा दबाव बना कि निवेशकों में अफरा-तफरी मच गई। चौतरफा बिकवाली के चलते सेंसेक्स करीब 1100 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी 23,550 के नीचे बंद हुआ। बाजार में आई इस बड़ी गिरावट से निवेशकों के करोड़ों रुपये साफ हो गए।
बाजार में क्यों मचा हड़कंप?
शुक्रवार को कारोबार के दौरान अचानक बिकवाली इतनी तेज हुई कि दलाल स्ट्रीट पर ब्लडबाथ जैसे हालात बन गए। बड़े शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स करीब 1.4 फीसदी टूट गया, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। बाजार की कमजोरी का असर लगभग हर सेक्टर पर दिखाई दिया।
Buissness news: और मेटल शेयरों ने बढ़ाई चिंता
आज बाजार में सबसे ज्यादा दबाव ऑटो, मेटल, एनर्जी और ऑयल एंड गैस सेक्टर पर देखने को मिला। इन सेक्टर्स के कई बड़े शेयर करीब 2 फीसदी तक टूट गए। सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में Eicher Motors, InterGlobe Aviation, Power Grid Corporation of India, ONGC और Bajaj Auto शामिल रहे।
Buissness news: गिरते बाजार में भी चमके ये शेयर
जहां लगभग पूरा बाजार लाल निशान में डूबा रहा, वहीं आईटी सेक्टर ने थोड़ी राहत दी। Tech Mahindra, HCL Technologies, Wipro और Larsen & Toubro के शेयर हरे निशान में बंद होने में सफल रहे।
मानसून के अनुमान ने बढ़ाई टेंशन
Buissness news: बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह भारतीय मौसम विभाग यानी India Meteorological Department का ताजा अनुमान भी माना जा रहा है। देशभर में भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच आईएमडी ने दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर अपना पूर्वानुमान घटा दिया है। कमजोर मानसून की आशंका से निवेशकों की चिंता बढ़ गई, क्योंकि इसका असर खेती, ग्रामीण मांग और देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। यही वजह रही कि बाजार में डर का माहौल बना रहा और निवेशकों ने जमकर बिकवाली की।
ये भी पढ़ें: Abdullah Azam को बड़ी राहत, दो पासपोर्ट मामले में 7 साल की सजा रद्द








