Home » Foreign Affairs » भारत-चीन सीमा वार्ता में सकारात्मक संकेत, म्यांमार राष्ट्रपति का भारत दौरा भी तय

भारत-चीन सीमा वार्ता में सकारात्मक संकेत, म्यांमार राष्ट्रपति का भारत दौरा भी तय

Indo/chin: भारत और चीन के बीच सीमा मामलों को लेकर बातचीत में एक बार फिर सकारात्मक संकेत देखने को मिले हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि चीन की राजधानी बीजिंग में भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय कार्य तंत्र (WMCC) की 35वीं बैठक आयोजित हुई, जिसमें दोनों देशों के अधिकारियों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के मुताबिक बैठक की अध्यक्षता भारतीय पक्ष की ओर से संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी ने की। रणधीर जायसवाल ने कहा कि बातचीत रचनात्मक माहौल में हुई और इससे आगे बढ़ने के संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सीमा वार्ता से जुड़े नए घटनाक्रमों की जानकारी साझा की जाएगी।

सीमा प्रबंधन और नदियों पर भी हुई चर्चा

बैठक के दौरान दोनों देशों ने सीमा निर्धारण, सीमा प्रबंधन, तंत्र निर्माण और सीमा सहयोग से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। भारत ने सीमा पार बहने वाली नदियों को लेकर जल्द विशेषज्ञ स्तरीय बैठक आयोजित करने पर भी जोर दिया। विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए हैं कि सीमा पार नदियों को लेकर पहले हुए समझौतों को आगे बढ़ाया जाएगा और अगली वार्ता के लिए ठोस तैयारी की जाएगी। यह बैठक चीन में आयोजित होगी।

Indo/chin: कश्मीर पर भारत ने दोहराया अपना रुख

कश्मीर मुद्दे को लेकर पूछे गए सवाल पर रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत इस मामले पर अपना आधिकारिक रुख पहले ही स्पष्ट कर चुका है और उसी स्थिति पर कायम है।

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता भी जारी

विदेश मंत्रालय ने बताया कि अप्रैल में अमेरिका से एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल भारत आया था और अब अगले सप्ताह एक और अमेरिकी दल भारत आने वाला है। दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर बातचीत लगातार जारी है। रणधीर जायसवाल ने कहा कि अब तक की बातचीत सकारात्मक और रचनात्मक रही है और आगे की प्रगति की जानकारी भी समय-समय पर दी जाएगी।

Indo/chin: म्यांमार राष्ट्रपति 30 मई से भारत दौरे पर

म्यांमार के राष्ट्रपति 30 मई से 2 जून तक भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दिल्ली के अलावा बोधगया और मुंबई भी जाएंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रपति की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी, जिसमें दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी। दौरे का एक बड़ा फोकस व्यापार और आर्थिक सहयोग भी रहेगा।

अफ्रीका CDC को भारत ने भेजी मेडिकल सहायता

भारत ने अफ्रीका CDC को चिकित्सा सामग्री की पहली खेप भेज दी है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि युगांडा में भारतीय उच्चायुक्त ने यह सामग्री वहां के CDC कार्यालय को सौंप दी है। भारत ने कहा है कि वह अफ्रीकी देशों को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल से निपटने में हरसंभव मदद देने के लिए तैयार है।

Indo/chin: अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर क्या बोला भारत?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत में रह रहे सभी अवैध विदेशी नागरिकों से कानून के मुताबिक निपटा जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत ने 2,680 से ज्यादा मामलों की जानकारी बांग्लादेश को भेजी है ताकि नागरिकता का सत्यापन हो सके। उन्होंने कहा कि कई मामलों में यह प्रक्रिया 5 साल से ज्यादा समय से लंबित है और भारत को उम्मीद है कि बांग्लादेश जल्द जवाब देगा, ताकि सत्यापन के बाद अवैध नागरिकों को वापस भेजा जा सके।

फ़ारसी खाड़ी में फंसे भारतीय जहाज़ों पर अपडेट

Indo/chin: विदेश मंत्रालय के अनुसार अभी भी 11 भारतीय जहाज़ फ़ारसी खाड़ी क्षेत्र में मौजूद हैं। हालांकि 14 जहाज़ होर्मुज़ जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंच चुके हैं।

 

 

ये भी पढ़ें: Abdullah Azam को बड़ी राहत, दो पासपोर्ट मामले में 7 साल की सजा रद्द

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments