Dk shiv kumar: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पद संभालते ही युवाओं, छात्रों और आम लोगों को बड़ी सौगात देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिनका सीधा फायदा छात्रों, नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मिलने वाला है।
छात्रों को मिलेगा फ्री बस पास
राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि कर्नाटक के सभी छात्रों को फ्री बस पास दिया जाएगा। इसके लिए छात्रों को केवल एक बार परिवहन विभाग में पंजीकरण कराना होगा। सरकार का मानना है कि इससे छात्रों की शिक्षा तक पहुंच और आसान होगी।
Dk shiv kumar: 65 हजार नौकरियों का वादा होगा पूरा
डीके शिवकुमार सरकार ने स्पष्ट किया है कि पहले किए गए 65 हजार सरकारी नौकरियों के वादे को तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। सरकार का कहना है कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है।
निजी क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने की तैयारी
राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए ऑनलाइन सरकारी एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज बनाया जाएगा। यह प्लेटफॉर्म नौकरी देने वाली कंपनियों और नौकरी तलाशने वाले युवाओं के बीच एक सेतु का काम करेगा, जिससे भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और आसान बन सकेगी।
Dk shiv kumar: 10 हजार यूथ क्लब बनाए जाएंगे
कर्नाटक के हर पंचायत क्षेत्र में एक यूथ क्लब बनाने की योजना है। इसके तहत पूरे राज्य में 10 हजार भारत जोड़ो संघ यूथ क्लब स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक क्लब के लिए 10 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इन क्लबों के माध्यम से खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
मकानों के ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की प्रक्रिया होगी आसान
सरकार ने भू-गारंटी योजना के तहत 2,500 वर्ग फीट तक की जमीन पर बने तीन मंजिला मकानों के ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाने का भी निर्णय लिया है। इससे आम लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर कम लगाने पड़ेंगे।
Dk shiv kumar: कर्नाटक में शुरू हुआ ‘डीके राज’
करीब तीन साल बाद कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन हुआ है और अब राज्य की कमान डीके शिवकुमार के हाथों में है। बुधवार को उन्होंने कर्नाटक के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वोक्कालिगा समुदाय से आने वाले डीके शिवकुमार लंबे समय से कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं।
1989 से लगातार जीत रहे हैं चुनाव
Dk shiv kumar: डीके शिवकुमार को कांग्रेस का संकटमोचक माना जाता है। वह 2020 से कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं और 1989 से अब तक एक भी विधानसभा चुनाव नहीं हारे हैं। पहले वह सातनूर सीट से विधायक रहे और 2008 से लगातार कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के बाद खुली बड़ी पोल, 6 कमरों की अनुमति पर बना दिए 25 कमरे!








