Lalit on PM Modi: आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी (Lalit Modi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के साथ अपने संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी क्रिकेट के बड़े प्रशंसक रहे हैं और उनके बीच होने वाली बातचीत मुख्य रूप से अहमदाबाद में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास तक ही सीमित रहती थी।
क्रिकेट को लेकर थी नजदीकी
एक इंटरव्यू में ललित मोदी ने कहा, “नरेंद्र मोदी क्रिकेट के बड़े प्रशंसक थे। अहमदाबाद में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर उनकी गहरी दिलचस्पी थी और हमारी बातचीत भी इसी विषय पर होती थी। मैं नरेंद्र मोदी के करीब था, लेकिन वह नजदीकी क्रिकेट को लेकर थी, राजनीति को लेकर नहीं।”
Lalit on PM Modi: नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर बयान से मची थी चर्चा
हाल ही में ललित मोदी ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) को लेकर दिए गए अपने बयान से सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने कहा था कि यदि अवसर मिले तो वह स्टेडियम को दोबारा डिजाइन करना पसंद करेंगे, ताकि दर्शकों को और बेहतर अनुभव मिल सके। उनके इस बयान के बाद खेल जगत में बहस छिड़ गई थी।
‘आलोचना नहीं, बड़े विजन की बात की थी’
अपने बयान पर सफाई देते हुए ललित मोदी ने कहा कि उनका उद्देश्य स्टेडियम की आलोचना करना नहीं था। उन्होंने कहा, “आज यह भारत का सबसे बेहतरीन क्रिकेट स्टेडियम है, लेकिन अगर हमें वैश्विक स्तर का फैन एक्सपीरियंस देना है तो हमें और बड़े स्तर पर सोचना होगा।”
Lalit on PM Modi: दुनिया के प्रतिष्ठित स्टेडियमों का दिया उदाहरण
ललित मोदी ने कहा कि भारत को खेल अधोसंरचना के मामले में दुनिया के शीर्ष स्टेडियमों की बराबरी करनी चाहिए। उन्होंने वेम्बली स्टेडियम, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, कैंप नोउ, ओल्ड ट्रैफर्ड और एतिहाद स्टेडियम का उदाहरण देते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है और अब विश्वस्तरीय दर्शक सुविधाओं पर ध्यान देने की जरूरत है।
भारतीय क्रिकेट के लिए बड़े विजन की वकालत
ललित मोदी का मानना है कि आज भारतीय क्रिकेट आर्थिक और वैश्विक प्रभाव के मामले में मजबूत स्थिति में है। ऐसे में भविष्य के स्टेडियम केवल क्षमता के आधार पर नहीं, बल्कि दर्शकों के अनुभव, तकनीक और आधुनिक सुविधाओं के लिहाज से भी विश्वस्तरीय होने चाहिए।
ये भी पढ़े… 10 जून को PM मोदी रचेंगे नया इतिहास, टूट जाएगा जवाहरलाल नेहरू का बड़ा रिकॉर्ड, जानिए विस्तार से…







