Home » Technology » Airtel यूजर्स परेशान! कॉल और इंटरनेट सेवाओं में आई दिक्कत, सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़

Airtel यूजर्स परेशान! कॉल और इंटरनेट सेवाओं में आई दिक्कत, सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़

Technology: देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी एयरटेल की सेवाओं को लेकर कई यूजर्स ने शिकायतें दर्ज कराई हैं। गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्राहकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्हें मोबाइल इंटरनेट, कॉलिंग और नेटवर्क सिग्नल से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सर्विस मॉनिटरिंग वेबसाइट Downdetector पर भी एयरटेल नेटवर्क को लेकर शिकायतों में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 64 प्रतिशत यूजर्स ने मोबाइल इंटरनेट सेवा में दिक्कत होने की जानकारी दी है। वहीं 27 प्रतिशत लोगों ने नेटवर्क सिग्नल और करीब 6 प्रतिशत यूजर्स ने कॉलिंग में समस्या की शिकायत की।

दिल्ली-NCR में आंधी के बाद बढ़ीं शिकायतें

बताया जा रहा है कि दिल्ली-NCR में तेज आंधी और खराब मौसम के बाद एयरटेल नेटवर्क से जुड़ी शिकायतें बढ़नी शुरू हुईं। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक किसी बड़े आउटेज को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर लगातार आ रही शिकायतों के बीच Airtel Care ने कुछ यूजर्स को जवाब देते हुए हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है।

Technology: नेटवर्क नहीं आ रहा तो क्या करें?

अगर आपके फोन में भी एयरटेल का नेटवर्क या इंटरनेट सही तरीके से काम नहीं कर रहा है, तो कुछ आसान उपाय मददगार साबित हो सकते हैं। सबसे पहले अपने फोन में Airplane Mode को 10 से 15 सेकेंड के लिए ऑन करें और फिर उसे बंद कर दें। इससे नेटवर्क दोबारा रिफ्रेश हो जाता है और कई बार समस्या अपने आप ठीक हो जाती है। इसके अलावा मोबाइल सेटिंग्स में जाकर नेटवर्क सिलेक्शन को ऑटोमैटिक की जगह मैनुअल मोड पर सेट करें। इसके बाद उपलब्ध एयरटेल नेटवर्क को चुनकर दोबारा कनेक्ट करें। इससे भी सिग्नल और इंटरनेट से जुड़ी दिक्कत दूर हो सकती है।

कंपनी की ओर से इंतजार

Technology: फिलहाल एयरटेल की ओर से इस समस्या के कारणों को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में लाखों यूजर्स कंपनी के आधिकारिक बयान और सेवाओं के पूरी तरह सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

 

 

ये भी पढ़े: कैसे यूपी के CM बने योगी? पढ़िए आदित्यनाथ के CM बनने की दिलचस्प कहानी