Home » Breaking News » थलापति विजय की पार्टी ने INDIA Bloc बैठक से बनाई दूरी, वजह जानकर चौंक जाएंगे

थलापति विजय की पार्टी ने INDIA Bloc बैठक से बनाई दूरी, वजह जानकर चौंक जाएंगे

INDIA Bloc Meeting: राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को INDIA ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें विपक्षी दलों ने आगामी चुनावी रणनीति और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ साझा राजनीतिक लड़ाई को लेकर चर्चा की। बैठक में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और शिवसेना (उद्धव गुट) समेत 23 विपक्षी दलों के नेताओं ने भागीदारी की।

विपक्षी एकता को मजबूत करने पर जोर

बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव और शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता को मजबूत करने पर जोर दिया।

INDIA Bloc Meeting: 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि INDIA गठबंधन की इस बैठक में 23 राजनीतिक दलों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा कि कुछ दल अपने-अपने कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो सके, लेकिन गठबंधन को मजबूत बनाने की प्रक्रिया लगातार जारी है।

डीएमके और आम आदमी पार्टी ने बनाई दूरी

बैठक में आम आदमी पार्टी और द्रमुक (डीएमके) शामिल नहीं हुए। आम आदमी पार्टी पहले ही सार्वजनिक रूप से INDIA गठबंधन से दूरी बना चुकी है। वहीं, डीएमके ने तमिलनाडु की राजनीतिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए बैठक में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया।

INDIA Bloc Meeting: टीवीके की एंट्री पर भी हुई चर्चा

बैठक से पहले अभिनेता-विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के गठबंधन में शामिल होने की चर्चाएं थीं, लेकिन पार्टी बैठक में शामिल नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार केवल उन्हीं दलों को आमंत्रित किया गया था जिनके सांसद संसद में हैं। हालांकि, कुछ पुराने सहयोगी दल ऐसे भी बैठक में शामिल हुए जिनके वर्तमान में सांसद नहीं हैं।

भाजपा के बढ़ते प्रभाव पर चिंता

बैठक में नेताओं ने विभिन्न राज्यों में भाजपा के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव पर भी चर्चा की। पश्चिम बंगाल समेत हालिया चुनावी नतीजों का उल्लेख करते हुए विपक्षी नेताओं ने साझा रणनीति बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। गठबंधन ने राष्ट्रीय मुद्दों पर एकजुट होकर सरकार को घेरने और जनता के बीच मजबूत विकल्प के रूप में खुद को पेश करने की रणनीति पर विचार किया।

INDIA Bloc Meeting: गठबंधन के विस्तार के संकेत

सूत्रों के मुताबिक INDIA ब्लॉक का दायरा आने वाले समय में और बढ़ सकता है। विपक्षी दलों का मानना है कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा का मुकाबला करने के लिए व्यापक राजनीतिक एकजुटता जरूरी है और इसी दिशा में आगे प्रयास किए जाएंगे।

ये भी पढ़े… यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू, 29 लाख अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा; बसों में 50% छूट और स्पेशल ट्रेनों की सुविधा