Home » राजनीति » इश्क से बदलेगा देश! पूर्व जज मार्कण्डेय काटजू ने बनाई ‘इश्क करो पार्टी’, CJP पर भी साधा निशाना

इश्क से बदलेगा देश! पूर्व जज मार्कण्डेय काटजू ने बनाई ‘इश्क करो पार्टी’, CJP पर भी साधा निशाना

Supreme court: सोशल मीडिया पर इन दिनों नई-नई राजनीतिक पहलों की चर्चा तेज है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के बाद अब सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कण्डेय काटजू ने एक नई मुहिम की शुरुआत का ऐलान किया है। उन्होंने ‘इश्क करो पार्टी’ (IKP) नाम से एक संगठन बनाने की घोषणा की है और इसके लिए सदस्यता अभियान भी शुरू कर दिया है।

क्या है ‘इश्क करो पार्टी’ का मकसद?

मार्कण्डेय काटजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लोगों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की। उन्होंने बताया कि इच्छुक लोग पार्टी की आधिकारिक ईमेल आईडी के जरिए संपर्क कर सकते हैं। काटजू का कहना है कि कई लोग इस पहल को केवल प्रेम संबंधों या वैलेंटाइन डे जैसी सोच से जोड़ रहे हैं, जबकि इसका उद्देश्य कहीं ज्यादा बड़ा और गंभीर है।

Supreme court: नफरत नहीं, प्यार और एकता का संदेश

पूर्व जज के मुताबिक देश की सबसे बड़ी समस्याएं गरीबी, बेरोजगारी, कुपोषण, महंगी शिक्षा, कमजोर स्वास्थ्य सेवाएं और बढ़ती महंगाई तभी खत्म हो सकती हैं जब समाज एकजुट होगा। उन्होंने कहा कि आज लोग जाति और धर्म के आधार पर बंटे हुए हैं और राजनीति भी कई बार इस विभाजन को बढ़ावा देती है। ‘इश्क करो पार्टी’ का मकसद लोगों के बीच प्यार, भाईचारा और एकता की भावना को मजबूत करना है।

Supreme court: CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके पर कसा तंज

अपने पोस्ट में काटजू ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसी एक मंत्री के इस्तीफे की मांग करना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। काटजू ने तर्क दिया कि अगर कोई मंत्री पद छोड़ भी देता है तो उसकी जगह दूसरा व्यक्ति आ जाएगा, ऐसे में मूल समस्याओं पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Supreme court: ‘इश्क करो पार्टी’ की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे समाज में प्रेम और सौहार्द बढ़ाने की सकारात्मक पहल बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसे लेकर मजाकिया टिप्पणियां भी कर रहे हैं। हालांकि, मार्कण्डेय काटजू का दावा है कि उनका उद्देश्य देश में बढ़ती सामाजिक दूरियों को कम करना और लोगों को एक मंच पर लाना है।

 

 

ये भी पढ़े: आप नेता सोमनाथ भारती का बड़ा बयान बोले- ‘जब तक कांग्रेस नेतृत्व करेगी तब तक इंडिया गठबंधन का कोई भविष्य नहींं’