Home » मनोरंजन » लिव-इन ने बदला रिश्ता! अली गोनी के साथ अपनी बॉन्डिंग पर पहली बार खुलकर बोलीं जैस्मिन भसीन

लिव-इन ने बदला रिश्ता! अली गोनी के साथ अपनी बॉन्डिंग पर पहली बार खुलकर बोलीं जैस्मिन भसीन

जैस्मिन ने बताया कैसे मजबूत हुआ रिश्ता

Jasmin Ali Relationship: टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में शुमार जैस्मिन भसीन और अली गोनी की शादी को लेकर फैंस लंबे समय से सवाल पूछते आ रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अब तक शादी की कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई है। इस बीच, जैस्मिन ने पहली बार खुलकर बताया है कि अली के साथ लिव-इन में रहने के फैसले ने उनके रिश्ते को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत बना दिया।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जैस्मिन ने कहा कि कुछ समय तक डेट करने के बाद उन्होंने साथ रहने का फैसला किया, ताकि दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ सकें। उनके मुताबिक, रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले आपसी समझ, तालमेल और कम्फर्ट लेवल को जानना बेहद जरूरी था और लिव-इन ने इसमें काफी मदद की।

जैस्मिन ने बताया कैसे मजबूत हुआ रिश्ता
जैस्मिन ने बताया कैसे मजबूत हुआ रिश्ता

एक साल से ज्यादा समय से साथ रह रहे हैं दोनों

जैस्मिन ने बताया कि वह और अली पिछले एक साल से ज्यादा समय से साथ रह रहे हैं। इस दौरान दोनों का रिश्ता और मजबूत हुआ है और वे एक-दूसरे को बेहतर समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल दोनों अपने रिश्ते के इस दौर को पूरी तरह एंजॉय कर रहे हैं और साथ बिताया गया समय उनके लिए बेहद खास है।

एक्ट्रेस ने यह भी स्वीकार किया कि अलग-अलग धर्म से होने की वजह से शुरुआत में उनके परिवार को इस रिश्ते को स्वीकार करने में थोड़ा वक्त लगा। हालांकि, समय के साथ चीजें बेहतर होती गईं और अब सब पहले से ज्यादा सहज हैं।

Jasmin Ali Relationship: जैस्मिन ने बताया कैसे मजबूत हुआ रिश्ता
जैस्मिन ने बताया कैसे मजबूत हुआ रिश्ता

Jasmin Ali Relationship: वर्क फ्रंट पर व्यस्त हैं जैस्मिन

वर्क फ्रंट की बात करें तो जैस्मिन इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी 18’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने बताया कि इस बार शो को लेकर उन्होंने दोस्तों से ज्यादा चर्चा नहीं की, क्योंकि पिछली बार उन्हें काफी डराया गया था। कई सालों तक डेली सोप्स में काम करने के बाद अब उन्होंने फिक्शन टीवी शोज से कुछ दूरी बना ली है और नए तरह के प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही हैं।

Written by- Kanishka Ram

यह भी पढ़े…देहरादून में हिंदू युवक की हत्या के बाद तनाव, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग तेज