Home » लाइफस्टाइल » हर वक्त ऑनलाइन रहना थका रहा है? जानिए डिजिटल डिटॉक्स कैसे बदल सकता है आपकी जिंदगी

हर वक्त ऑनलाइन रहना थका रहा है? जानिए डिजिटल डिटॉक्स कैसे बदल सकता है आपकी जिंदगी

हर वक्त ऑनलाइन? डिजिटल डिटॉक्स है जरूरी

Digital Detox Benefits: सुबह आंख खुलते ही फोन, रात को सोते वक्त भी आखिरी स्क्रॉल। खबरें, काम, चैट, रील — सब एक ही स्क्रीन पर। डिजिटल डिटॉक्स का मतलब सीधा है, कुछ घंटे, कुछ दिन या कुछ नियमों के साथ मोबाइल, सोशल मीडिया और स्क्रीन से जान-बूझकर दूरी बनाना। ब्राउन यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट भी यही कहती है। जैसे शरीर से टॉक्सिन निकालने के लिए डिटॉक्स होता है, वैसे ही दिमाग को राहत देने के लिए स्क्रीन ओवरलोड से ब्रेक जरूरी है।

स्क्रीन से लगातार चिपके रहने का असर

हर वक्त नोटिफिकेशन, एक साथ कई टैब, और सोशल मीडिया पर दूसरों की परफेक्ट जिंदगी देखना दिमाग को चुपके से थकाता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इससे तनाव और चिंता बढ़ती है, फोकस टूटता है, आत्मविश्वास डगमगाता है और प्राइवेसी डेटा का खतरा भी बढ़ जाता है। नींद उड़ती है क्योंकि सोने से ठीक पहले की ब्लू लाइट दिमाग को अलर्ट मोड में रखती है।

Digital Detox Benefits: हर वक्त ऑनलाइन? डिजिटल डिटॉक्स है जरूरी
हर वक्त ऑनलाइन? डिजिटल डिटॉक्स है जरूरी

Digital Detox Benefits: आपको ब्रेक चाहिए, अगर…

• हर 2 मिनट में फोन चेक करने की आदत है
• बिना नोटिफिकेशन के भी बेचैनी होती है
• सोशल मीडिया बंद करने के बाद खालीपन या चिड़चिड़ापन लगता है
• रात को देर तक स्क्रीन की वजह से नींद नहीं आती
• घरवालों से बात करने की जगह व्हाट्सऐप पर टाइप करना आसान लगता है

थोड़े दिन की दूरी, बड़ा फायदा

डिजिटल डिटॉक्स से मन शांत होता है, ध्यान गहरा होता है, काम की क्वालिटी सुधरती है। रात की नींद बेहतर होती है और परिवार व दोस्तों के साथ असली बातचीत के लिए टाइम निकलता है। साथ ही अपने पुराने शौक जैसे किताब, म्यूजिक, वॉक के लिए भी जगह बनती है।

पूरी तरह फोन फेंकना जरूरी नहीं

• खाने की टेबल पर फोन न रखें
• सोने से 1 घंटा पहले स्क्रीन बंद कर दें
• सोशल मीडिया के लिए दिन में एक तय स्लॉट बना लें
• अनजान नोटिफिकेशन म्यूट कर दें

कुछ दिनों में ही फर्क दिखेगा। दिमाग हल्का, मूड बेहतर, और जिंदगी स्क्रीन से थोड़ी हटकर असल में ज्यादा रंगीन लगने लगेगी।

Written by- Mansi Sharma