Home » उत्तर प्रदेश » Noida में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, यमुना-हिंडन फ्लड एरिया में चलेगा बुलडोजर

Noida में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, यमुना-हिंडन फ्लड एरिया में चलेगा बुलडोजर

Noida News : अवैध निर्माण के खिलाफ सरकार ने हमेशा सख्ती बरती है और बुलडोजर एक्शन प्लान को एक्जिक्यूट किया है। इसी कड़ी में अब नोएडा ऑथोरिटी ने यमुना और हिंडन नदी के डूबे क्षेत्र में बने अवैध निर्माण पर भी रोकथाम लगाने का फैसला किया है। यदि आप इन क्षेत्रों के आस पास किसी जमीन को लेने की फिराक में हैं तो आप सावधान हो जाएं क्योंकि नोएडा ऑथोरिटी ने यमुना और हिंडन नदी के डूबे हुए क्षेत्रों में बने अवैध निर्माण कार्य को पूरी तरह ध्वस्त करने का अल्टीमेटम दे दिया है।

अथॉरिटी के सीईओ (CEO) कृष्णा करुणेशन ने एनडीटीवी को बताते हुए कहा कि ‘ “20 जून तक अगर ये अवैध निर्माण नहीं हटाए गए, तो बड़े स्तर पर बुलडोजर चलाकर इन्हें जमींदोज कर दिया जाएगा । इस बार प्रशासन का मूड इतना सख्त है कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो जिम्मेदार सर्किल अफसरों (CO) की नौकरी पर गाज गिरना तय है।”

Noida में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन

नदियों के डूबे क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण अवैध होता है किंतु यहां पर आलीशान मकानों से लेकर बड़े बड़े फार्महाउसों की रेहड़ी लगी है जो कि गैरकानूनी है। नोएडा अथॉरिटी ने उन सभी इलाकों को अब रडार पर ले लिया है। अगर आपकी प्रॉपर्टी इन सेक्टर्स के पास है, तो तुरंत अलर्ट हो जाएं ।

नोएडा के इन सेक्टर्स में मचेगा हड़कंप (देखें पूरी लिस्ट)

यमुना नदी का डूब क्षेत्र (Yamuna Floodplain)

  • सेक्टर 94, 124, 125, और 127 (IT और इंस्टीट्यूशनल हब)
  • सेक्टर 128, 131, 133, और 134
  • सेक्टर 135, 168 और हाई-राइज सोसायटियों वाला सेक्टर 150।

हिंडन नदी का डूब क्षेत्र (Hindon Floodplain)

  • छिजारसी, सेक्टर 63A, बेहलोलपुर, शाहदरा और सुथियाना
  • गढ़ी चौखंडी, सेक्टर 123, 118, और 115
  • सेक्टर 143, 143A, 148 और यमुना-हिंडन का संगम क्षेत्र (मोमनाथल/सेक्टर 150)।

नोएडा ऑथोरिटी की इस सख्ती से अब बुलडोजरों की गूंज सुनाई देने वाली है और ऐसे में वहां प्रॉपर्टी लेने का सवाल भी आपके मन में पैदा नहीं होना चाहिए।

Read More : Thavari Reservoir Project: बुंदेलखंड को बड़ी सौगात, 563 करोड़ का थावरी जलाशय प्रोजेक्ट देगा नई जिंदगी

Written By: Anushka