Home » स्पोर्ट्स » क्या भारत कर पाएगा अफगानिस्तान को वनडे सीरीज में वाइटवॉश

क्या भारत कर पाएगा अफगानिस्तान को वनडे सीरीज में वाइटवॉश

IND vs AFG:

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 20 जून यानी शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम इस सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीत चुकी है। ऐसे में अफगानिस्तान पर सीरीज में वाइटवॉश होने का खतरा मंडरा रहा है। अगर भारत तीसरा वनडे भी जीत जाता है, तो अफगानिस्तान का इस सीरीज से (whitewash)  हो जाएगा।

 IND vs AFG: रोहित से है फैंस को उम्मीद-

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में वापसी करते हुए 123.8 के स्ट्राइक रेट से 48 रन बनाए, जिसमें छह चौके और दो करारे छक्के शामिल थे। हालांकि, रोहित अपनी इस पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। फैंस को उम्मीद है कि तीसरे वनडे में ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिलेगी।

 IND vs AFG: कितने बजे शुरू होगा मैच-

भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस दोपहर 1:00 बजे होगा।

कहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग-

भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज के तीसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस जियोस्टार (JioStar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

क्या चेन्नई में हो सकती है बारिश-

वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन खिलाड़ियों और दर्शकों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत की संभावित प्लेइंग-11

यशस्वी जायसवाल
रोहित शर्मा
शुभमन गिल (कप्तान)
ईशान किशन (विकेटकीपर)
श्रेयस अय्यर
केएल राहुल
वॉशिंगटन सुंदर
कुलदीप यादव
अर्शदीप सिंह
प्रिंस यादव
गुरनूर बराड़

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग-11

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर)
इब्राहिम जादरान
सेदीकुल्लाह अटल
रहमत शाह
हाशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान)
मोहम्मद नबी
अजमतुल्लाह उमरजई
राशिद खान
जियाउर रहमान
अल्लाह गजनफर
मोहम्मद सलीम

Written by- ADARSH KATHANE

यह भी पढ़े- NEET-UG 2026: भोपाल में हाई अलर्ट, 32 केंद्रों पर होगी परीक्षा, छात्रों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम