Home » मनोरंजन » संडे बना ‘Cocktail 2’ के नाम, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 76 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

संडे बना ‘Cocktail 2’ के नाम, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 76 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

Cocktail 2 Collection : 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने वीकेंड पर भी शानदार रफ्तार बनाए रखी। आइए जानते हैं कि अपने पहले वीकेंड में फिल्म ने कितने करोड़ रुपये बटोरे। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 16.25 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 17.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

तीन दिनों में फिल्म का कुल नेट इंडिया कलेक्शन 47.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 57 करोड़ रुपये रहा। दुनियाभर में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ‘कॉकटेल 2’ ने अब तक 76.25 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है, जिसमें 19.25 करोड़ रुपये की कमाई विदेशों से हुई है।

Cocktail 2 Collection

  • कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 17.75 करोड़ रुपये
  • कॉकटेल 2 नेट इंडिया कलेक्शन- 47.50 करोड़ रुपये
  • कॉकटेल 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 76.25 करोड़ रुपये

उम्मीद के मुताबिक कॉकटेल 2 (Cocktail 2) का पहला वीकेंड शानदार रहा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीनों दिन अच्छा प्रदर्शन किया। अब सोमवार से फिल्म की असली परीक्षा होगी। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म वीक डेज पर कैसा प्रदर्शन करती है।

ये है फिल्म की कहानी

‘कॉकटेल 2’ साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है, जिसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। फिल्म की कहानी सिसिली में रहने वाले एक कपल कुणाल (शाहिद कपूर) और दिया (रश्मिका मंदाना) के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों लंबे समय से रिश्ते में हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में तब बड़ा मोड़ आता है जब दिया, कुणाल की वफादारी की परीक्षा लेने के लिए अपनी पुरानी दोस्त एली (कृति सेनन) की मदद लेती है। इसके बाद रिश्तों, प्यार और भरोसे की दिलचस्प कहानी सामने आती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

‘कॉकटेल 2’ एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसकी कहानी लव रंजन और तरुण जैन ने लिखी है, जबकि फिल्म को मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Read More : Main Vaapas Aaunga का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमबैक, रविवार को हुई ताबड़तोड़ कमाई

Written By : Rishika Srivastva