Home » उत्तर प्रदेश » Uttar Pradesh: लखनऊ अग्निकांड में खत्म हुई एक खूबसूरत प्रेम कहानी, कुछ महीनों बाद लेने वाले थे सात फेरे

Uttar Pradesh: लखनऊ अग्निकांड में खत्म हुई एक खूबसूरत प्रेम कहानी, कुछ महीनों बाद लेने वाले थे सात फेरे

Uttar Pradesh: लखनऊ अग्निकांड में खत्म हुई एक खूबसूरत प्रेम कहानी, कुछ महीनों बाद लेने वाले थे सात फेरे

Uttar Pradesh: लखनऊ के अलीगंज में 22 जून को हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं। इस दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय नीलेश कुमार और 30 वर्षीय अनामिका सामंत की भी जान चली गई, जो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे। जिन घरों में आने वाले दिनों में शादी की तैयारियां और खुशियों की गूंज सुनाई देने वाली थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। इस हादसे ने एक खूबसूरत प्रेम कहानी को हमेशा के लिए अधूरा छोड़ दिया।