Home » Technology » BSNL के ऑल इन वन प्लान को जानकर उपभोक्ता हो जाएंगे हैरान

BSNL के ऑल इन वन प्लान को जानकर उपभोक्ता हो जाएंगे हैरान

BSNL Plan:

BSNL Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों के लिए हैरान कर देने वाले bकई किफायती प्रीपेड प्लान पेश कर रही है। इन्हीं में से ₹599 का ऑल-इन-वन प्लान काफी चर्चा में है। कंपनी इसे “Smart Choice for Smart Users” के रूप में प्रमोट कर रही है।

BSNL Plan: रोजाना मिलेगा 3GB हाई-स्पीड डेटा-

बीएसएनल के ₹599 वाले प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। 70 दिनों की वैधता के दौरान कुल 210GB डेटा का लाभ मिलता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी इंटरनेट बंद नहीं होगा, बल्कि स्पीड घटकर 40 kbps रह जाएगी।

BSNL Plan: अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS का फायदा-

इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा ग्राहकों को रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं, जिससे कॉलिंग और मैसेजिंग की जरूरतें आसानी से पूरी हो जाती हैं।

70 दिन की लंबी वैलिडिटी-

प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 70 दिनों की वैधता है। लंबी वैलिडिटी के कारण यूजर्स को बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे यह प्लान काफी सुविधाजनक बन जाता है।

किन यूजर्स के लिए है बेस्ट-

ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स, स्टूडेंट्स और वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों के लिए BSNL का ₹599 प्लान एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। डेटा, कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी का कॉम्बिनेशन इसे खास बनाता है।

यह भी पढ़े- पिता ने किया इंकार, तो बेटी ने ब्वॉयफ्रेंड संग चाकू से किया हमला