Home » कड़क खुलासा » पुणे में ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा कांड: प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को 400 फीट गहरी खाई में फेंकने का आरोप

पुणे में ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा कांड: प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को 400 फीट गहरी खाई में फेंकने का आरोप

Pune Murder Case:

Pune Murder Case: पुणे में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसने इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की याद दिला दी है। पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की हत्या उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने मिलकर की। आरोप है कि दोनों ने केतन को लोहागढ़ किले की करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया और इसे हादसा साबित करने की कोशिश की।

नवंबर में होनी थी शाही शादी

केतन पुणे के गहुंजे क्षेत्र के निवासी और एक रियल एस्टेट कंपनी में डायरेक्टर थे। वहीं सिया गोयल एक बड़े मसाला कारोबारी की बेटी है। दोनों की शादी इस साल नवंबर में राजस्थान के उदयपुर स्थित एक शाही पैलेस में होने वाली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी पर करीब 17 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की तैयारी थी और मेहमानों के लिए दो चार्टर्ड विमान तक बुक किए गए थे।

Pune Murder Case:
Pune Murder Case:

Pune Murder Case: पहले भी की गई थी हत्या की कोशिश

जांच में सामने आया है कि 14 जून को भी कथित आरोपियों ने केतन को मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह योजना सफल नहीं हो सकी। इसके बाद 18 जून को प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन और ट्रेकिंग के बहाने केतन को दोबारा लोहागढ़ किले पर ले जाया गया, जहां कथित तौर पर उन्हें खाई में धक्का दे दिया गया।

Pune Murder Case:  ऐसे खुला राज

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में इसे दुर्घटना माना गया था क्योंकि सिया ने दावा किया था कि केतन का पैर फिसल गया था। हालांकि बाद में फोन रिकॉर्ड, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों से पता चला कि सिया और चेतन के बीच करीबी संबंध थे। जांच एजेंसियों का दावा है कि इसी आधार पर हत्या की साजिश का खुलासा हुआ।

चेतन से पूछताछ के बाद सिया गिरफ्तार

स्थानीय क्राइम ब्रांच ने पहले चेतन चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद मिले इनपुट के आधार पर सिया गोयल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। केतन के पिता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है।

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड से हो रही तुलना

इस मामले की तुलना इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड से की जा रही है। उस मामले में भी पुलिस ने आरोप लगाया था कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हनीमून के दौरान पति की हत्या की साजिश रची थी। दोनों मामलों में प्रेम संबंधों और कथित साजिश को लेकर कई समानताएं सामने आई हैं।

बेंगलुरु में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

उधर, बेंगलुरु के केआर पुरम इलाके में भी एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक अपार्टमेंट में माता-पिता और उनकी छोटी बेटी के शव बरामद किए गए हैं। तीनों की चाकू मारकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

यह भी पढे़ : ब्रिटेन में 10 साल में 10 प्रधानमंत्री, भारत में 12 साल से मोदी; लोकतंत्र की दो तस्वीरें