Pazzesco Media: सेंट्रल इंडिया में व्यवसायों की संभावनाएं हमेशा मजबूत रही हैं, लेकिन एक समर्पित ब्रांड डेवलपमेंट इकोसिस्टम की कमी के कारण कई स्थानीय कंपनियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान नहीं बना पाती थीं। इसी चुनौती को दूर करने के उद्देश्य से पजेसको मीडिया ने सेंट्रल इंडिया की पहली ब्रांड डेवलपमेंट कंपनी के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
Pazzesco Media: व्यवसायों को मिलेंगे एंड-टू-एंड ब्रांडिंग समाधान-
पजेसको मीडिया व्यवसायों को एंड-टू-एंड ब्रांड डेवलपमेंट सेवाएं प्रदान कर रही है। कंपनी का उद्देश्य स्थानीय ब्रांड्स को मजबूत रणनीति, क्रिएटिव समाधान और प्रभावी ब्रांडिंग के माध्यम से बड़े बाजारों तक पहुंचाना है।
Pazzesco Media: युवाओं के लिए नए अवसरों का निर्माण-
कंपनी के संस्थापक उत्कर्ष विश्वकर्मा का कहना है कि उनका विज़न केवल व्यवसायों को ब्रांड बनाना नहीं, बल्कि सेंट्रल इंडिया के युवाओं के लिए नए रोजगार और करियर अवसर तैयार करना भी है। अब तक ब्रांडिंग, मीडिया और क्रिएटिव इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए युवाओं को बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता था, लेकिन पजेसको मीडिया उन्हें अपने क्षेत्र में ही काम करने का अवसर दे रही है।
अनुभवी नेतृत्व टीम के साथ आगे बढ़ रही कंपनी-
पजेसको मीडिया के सीईओ नितिन शर्मा को 200 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के साथ काम करने का अनुभव है। उनका अनुभव कंपनी को ब्रांड निर्माण और व्यवसायिक विकास के क्षेत्र में नई दिशा देने में मदद कर रहा है।
रणनीतिक साझेदारियों पर रहेगा फोकस-
कंपनी की सीबीओ अपूर्वा सिंह ठाकुर का मानना है कि मजबूत व्यावसायिक साझेदारियां और प्रभावी ब्रांड निर्माण रणनीतियां सेंट्रल इंडिया के व्यवसायों को नई पहचान दिला सकती हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय ब्रांड्स को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए दीर्घकालिक रणनीति और सही मार्गदर्शन आवश्यक है।
सेंट्रल इंडिया को ब्रांड हब बनाने का लक्ष्य-
पजेसको मीडिया का दीर्घकालिक लक्ष्य सेंट्रल इंडिया को भारत के अगले उभरते ब्रांड हब के रूप में स्थापित करना है। कंपनी का मानना है कि स्थानीय प्रतिभा, नवाचार और मजबूत ब्रांडिंग के जरिए क्षेत्र के व्यवसायों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
यह भी पढ़े- भरत तिवारी मुठभेड़ में बड़ा मोड़, DSP सहित पांच पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज







