Home » राष्ट्रीय » आर्थिक संकट के बावजूद नहीं मानी हार, UPSC में हासिल करी 89वीं रैंक

आर्थिक संकट के बावजूद नहीं मानी हार, UPSC में हासिल करी 89वीं रैंक

Ladakh DGP:

Ladakh DGP: केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद जैन ने पद ग्रहण कर लिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया था।

Ladakh DGP: आनंद के लिए यह सफर आसान नहीं था-

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से ताल्लुक रखने वाले आनंद जैन के लिए (DGP) बनने तक का सफर आसान नहीं था। उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा नेहरू मॉन्टेसरी स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने रायपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की, इसके बाद यूपीएससी की तैयारी के लिए वे दिल्ली चले गए।

Ladakh DGP: चुनौतियों के बाद भी हासिल की UPSC में 89वीं रैंक-

दिल्ली में रहकर उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के साथ इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री भी पूरी की। सीमित संसाधनों और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने 1999 में सिविल सेवा परीक्षा में 89वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बनने का सपना पूरा किया।

जम्मू-कश्मीर में कई अहम पदों पर दे चुके हैं सेवाएं-

आनंद जैन एसपी ईस्ट श्रीनगर, एसएसपी जम्मू, डीआईजी राजौरी-पुंछ, निदेशक सतर्कता आयोग और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनकी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता की व्यापक सराहना हुई है।

वीरता और उत्कृष्ट सेवा के लिए मिल चुके हैं कई सम्मान-

पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें पुलिस पदक (वीरता), पुलिस पदक (मेधावी सेवा) और राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) समेत कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

आनंद जैन को मिली यह जिम्मेदारी-

आनंद जैन को लद्दाख में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने, सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा जनसुरक्षा को नई दिशा देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- मिड डे मील से अंडे हटेंगे? बंगाल में नए विवाद पर TMC का केंद्र पर बड़ा हमला