Home » मध्य प्रदेश » इंदौर-उज्जैन को मिली 5,657 करोड़ की विकास सौगात, CM मोहन यादव ने किया ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमि-पूजन

इंदौर-उज्जैन को मिली 5,657 करोड़ की विकास सौगात, CM मोहन यादव ने किया ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमि-पूजन

Mohan Yadav:

Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर, उज्जैन, सांवेर समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों को 5,657 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ सांवेर के चंद्रावतीगंज में उन्होंने इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमि-पूजन किया। करीब 48 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का निर्माण लगभग 2,935 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। यह मार्ग इंदौर के पितृ पर्वत क्षेत्र से उज्जैन के चिंतामन गणेश मंदिर के समीप सिंहस्थ बायपास तक जाएगा।

सिंहस्थ-2028 के लिए बड़ी तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है। कॉरिडोर बनने से इंदौर और उज्जैन के बीच आवागमन तेज और सुगम होगा तथा लाखों श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए परियोजना की ऊंचाई कम की गई है, जिससे स्थानीय किसानों और ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा।

Mohan Yadav: इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कॉरिडोर उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के विकास का नया अध्याय साबित होगा। लगभग 16 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस मेट्रोपॉलिटन जोन में 6 रेलवे जंक्शन, 2 एयरपोर्ट, 4 हवाई पट्टियां और 2 प्रमुख राजमार्ग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क उद्योग, व्यापार, कृषि और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।

Mohan Yadav: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हजारों परिवारों को लाभ

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 42 हजार से अधिक हितग्राहियों के लिए 2,548 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले आवासों का भूमि-पूजन किया गया। साथ ही 992 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 38 हजार आवासों में गृह प्रवेश भी कराया गया। इसके अलावा 446 करोड़ रुपये की 116 परियोजनाओं का लोकार्पण और 310.82 करोड़ रुपये की 37 परियोजनाओं का भूमि-पूजन किया गया।

स्वनिधि योजना के तहत 20 हजार व्यापारियों को सहायता

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने स्वनिधि योजना के अंतर्गत क्षेत्र के लगभग 20 हजार छोटे व्यापारियों को 51 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता भी जारी की। अमृत 2.0 योजना के तहत जल निकासी और सीवर परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया तथा फायर ब्रिगेड स्टेशनों के लिए नए वाहन और उपकरण उपलब्ध कराए गए।

गेहूं खरीद में मध्यप्रदेश ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश ने किसानों से सबसे अधिक गेहूं खरीदकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश के लगभग 13.75 लाख किसानों से गेहूं खरीदा गया और उन्हें प्रति क्विंटल 2,625 रुपये का भुगतान किया गया।

हेलमेट सुरक्षा अभियान पर जोर

मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट अभियान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हेलमेट सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से कार्यक्रम में हितग्राहियों को हेलमेट भी वितरित किए गए।

सिंहस्थ-2028 को लेकर सरकार का संकल्प

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन में शिप्रा नदी के घाटों का विकास तेजी से किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालु स्वच्छ शिप्रा जल में स्नान और आचमन कर सकें।

यह भी पढे़ : UNSC में पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब, कश्मीर पर टिप्पणी करते ही दुनिया के सामने लगाई फटकार