IND vs IRE: भारत बनाम आयरलैंड टी-20 सीरीज का पहला टी-20 शुक्रवार को बेलफास्ट में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।सूत्रों के अनुसार 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस मैच में डेब्यू कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह मैच और भी रोचक होगा।
IND vs IRE: 19 साल बाद बेलफास्ट में उतरेगी भारतीय टीम-
भारतीय टीम 19 साल बाद बेलफास्ट की सरज़मीं पर टी-20 मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी। इतना ही नहीं, बेलफास्ट में भारत का यह पहला टी-20 मैच होगा। इस मैदान को खास बनाने वाली बात यह है कि पूर्व कप्तान Rohit Sharma ने इंटरनेशनल डेब्यू इसी मैदान पर किया था।
IND vs IRE: क्या भारत रख पाएगा विनिंग स्ट्रीक को बरकरार-
भारत और आयरलैंड के बीच अब तक आठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं और इन सभी आठ मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की है। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि क्या भारत अपनी विनिंग स्ट्रीक को बरकरार रख पाएगा या पहले टी-20 में आयरलैंड इस स्ट्रीक को तोड़ेगा। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
क्या वैभव कर सकते हैं डेब्यू-
इस मैच की खास बात यह है कि इसमें वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू करने के आसार दिख रहे हैं। अगर वैभव सूर्यवंशी को कैप सौंपी जाती है तो वह भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले 120वें खिलाड़ी बनेंगे।
वैभव तोड़ेंगे सचिन का रिकॉर्ड-
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का रिकॉर्ड Sachin Tendulkar के नाम है। उन्होंने 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में टेस्ट मैच के दौरान डेब्यू किया था। तब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की उम्र 16 साल 205 दिन थी, जबकि आज वैभव की उम्र 15 साल 91 दिन है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारतीय प्लेइंग-11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव।
आयरलैंड प्लेइंग- 11
टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), गैरेथ डेलानी, स्टीफन डोहेनी, जॉर्ज डॉकरेल, बेंजामिन कैलिट्ज, मैथ्यू हम्फ्रीज, रूबेन विल्सन, गैविन होए, जय मूंद्रा, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हॉलार्ड।
यह भी पढ़े- वायरल वीडियो विवाद पर भगवंत मान का बड़ा बयान: “मुझे फंसाने की साजिश हो रही है, वीडियो फर्जी है”








