Home » मनोरंजन » ‘The Alliance’ में कुशाल टंडन और वंशज सिंह की तीखी बहस, बात थप्पड़ की धमकी तक पहुंची

‘The Alliance’ में कुशाल टंडन और वंशज सिंह की तीखी बहस, बात थप्पड़ की धमकी तक पहुंची

The Alliance : अमेजन प्राइम वीडियो के नए रियलिटी शो ‘द अलायंस’ की शुरुआत के साथ ही कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव भी शुरू हो गया है। पहले अर्सलान गोनी और वंशज सिंह के बीच बहस देखने को मिली थी, वहीं अब शो के नए प्रोमो में वंशज और कुशाल टंडन आमने-सामने नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच हुई बहस इतनी बढ़ गई कि मामला थप्पड़ की धमकी तक पहुंच गया।

शो के नए प्रोमो के मुताबिक, सभी कंटेस्टेंट्स को चार टीमों – किंग्स, वॉरियर्स, हंटर्स और लीजेंड्स, में बांटा गया है। हर टीम को अपने-अपने ग्रुप के साथ मिलकर टास्क पूरा करना होता है। इसी दौरान कुशाल अपनी गेम स्ट्रैटजी से दूसरी टीम के पॉइंट्स कम करने की कोशिश करते हैं।

‘The Alliance’ में बहस

कुशाल की रणनीति पर वंशज सिंह तंज कसते हुए कहते हैं कि वह “सेफ गेम” खेल रहे हैं। दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। इसी दौरान कुशाल, वंशज को “बेटा” कहकर समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह बात वंशज को पसंद नहीं आती। जवाब में वह कहते हैं, “हां बाबू, बताओ।” इसके बाद माहौल और गरमा जाता है। कुशाल कहते हैं, “थोड़ा तमीज से।” वहीं वंशज साफ कहते हैं कि उन्हें “बेटा” कहकर न बुलाया जाए। बहस बढ़ने पर कुशाल गुस्से में कहते हैं कि अगर उन्हें अनुमति होती तो वह थप्पड़ मार देते। इस पर वंशज भी पलटकर कहते हैं, “मार के दिखाओ क्या। आप गैंगस्टर हैं, मारने आए हैं यहां?”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

थप्पड़ की धमकी

प्रोमो सामने आने के बाद दोनों की यह तीखी नोकझोंक सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है। बता दें कि कुणाल खेमू के होस्ट किए जा रहे ‘द अलायंस’ में कुशाल टंडन, रवि किशन, रीवा किशन, मिनी माथुर, अर्सलान गोनी, जैद दरबार, निखिल चिनप्पा, नीति टेलर, डेजी शाह, वंशज सिंह, पायल धारे, रूही दोसानी, अरमान खेरा, सब्बी सूरी और डेलबार आर्या समेत कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं। शो का पहला एपिसोड रिलीज हो चुका है और शुरुआती दिनों से ही कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार देखने को मिल रही है।

Read More : EU मीटिंग में बच्चे संग नजर आईं स्वीडिश मंत्री, बनीं इतिहास की पहली महिला

Written By : Kanishka