Home » महाराष्ट्र » पुणे केतन अग्रवाल मर्डर केस: पुलिस ने लोहगढ़ किले पर रीक्रिएट किया क्राइम सीन, गूगल सर्च हिस्ट्री से हुए नए खुलासे

पुणे केतन अग्रवाल मर्डर केस: पुलिस ने लोहगढ़ किले पर रीक्रिएट किया क्राइम सीन, गूगल सर्च हिस्ट्री से हुए नए खुलासे

Pune Murder Case:

Pune Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस ने रविवार को बड़ा कदम उठाते हुए लोहगढ़ किले पर घटनाक्रम का सीन रीक्रिएट किया। पुलिस सुबह करीब 6:30 बजे आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां करीब ढाई घंटे तक जांच प्रक्रिया चली।

डीएसपी गजानन टोंपे ने बताया कि सिया के बताए अनुसार पूरी घटना को दोहराया गया। इसके लिए केतन के बराबर वजन का एक डमी तैयार किया गया, ताकि यह समझा जा सके कि घटना किस तरह हुई।

गूगल सर्च हिस्ट्री से पुलिस को मिले अहम सुराग

जांच में पुलिस को आरोपियों की गूगल सर्च हिस्ट्री से कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस के अनुसार, सिया और चेतन ने कथित तौर पर लोहगढ़ किले के ‘डेथ पॉइंट’, खाई तक पहुंचने के रास्ते, ‘जहर देकर हत्या कैसे करें’, ‘पुलिस से पूछताछ में क्या जवाब दें’ और ‘व्हाट्सएप चैट कैसे डिलीट करें’ जैसे विषयों पर इंटरनेट पर जानकारी खोजी थी। पुलिस अब इन डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच करा रही है।

Pune Murder Case: पहचान छिपाने के लिए छोड़ा मोबाइल

पुलिस के मुताबिक, हत्या वाले दिन चेतन चौधरी ने अपनी लोकेशन छिपाने के लिए अपना मोबाइल फोन एक दुकान पर छोड़ दिया था और दूसरे मोबाइल का इस्तेमाल किया। जांच एजेंसियां डिलीट किए गए व्हाट्सएप संदेशों और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड को रिकवर करने का प्रयास कर रही हैं।

Pune Murder Case: परिवार से लगातार पूछताछ

मामले में पुलिस ने शनिवार को सिया गोयल के माता-पिता से करीब 12 घंटे पूछताछ की। इससे पहले उसके भाई साहिल गोयल से भी लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस ने चेतन की बाइक, हुडी, हेडफोन और अन्य सामान भी जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।

सामने आया नया वीडियो

जांच के दौरान सिया और चेतन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों महाराष्ट्र क्रिकेट लीग का मैच देखते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की तारीख की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस पूछताछ में सिया के भाई ने बताया कि दोनों की पहली मुलाकात एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी और बाद में दिवाली पूजा के दौरान भी दोनों मिले थे।

जांच में सामने आया कथित हत्या का पूरा घटनाक्रम

पुलिस जांच के अनुसार, सिया ने कथित तौर पर 31 मई को केतन की हत्या की योजना बनाई थी। 14 जून को पहली कोशिश में धक्का देने के बावजूद केतन बच गया। इसके बाद 18 जून को लोहगढ़ किले पर प्री-वेडिंग फोटोशूट के बहाने बुलाकर सिया और उसके प्रेमी चेतन ने कथित रूप से केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस वैज्ञानिक और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

यह भी पढे़ : पश्चिम बंगाल में यूसीसी लाने की तैयारी तेज, जल्द करेंगे लागू- भाजपा